आगामी फेस्टिव सेल सीजन से ठीक पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon India पर प्रीमियम स्मार्टफोन्स के दाम धड़ाम होने शुरू हो गए हैं। अगर आप भी लंबे समय से सैमसंग के सबसे प्रीमियम और ताकतवर फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra 5G को खरीदने का मन बना रहे थे, तो आपके लिए इससे बेहतर मौका शायद ही दोबारा आने वाला है। लॉन्च के समय 1,29,999 रुपये की भारी-भरकम शुरुआती कीमत पर पेश किया गया यह अल्टीमेट कैमरा फोन अब अमेज़न पर सीधे 23% के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट कर दिया गया है।
अमेजन इंडिया पर देखी जा रही इस धमाकेदार डील में Galaxy S25 Ultra 5G का टाइटेनियम व्हाइटसिल्वर (Titanium Whitesilver) कलर वेरिएंट, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, सीधे पूरे 30,000 की सीधी छूट के बाद महज 99,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है। पहली बार यह टॉप-टियर फ्लैगशिप सीधे 1 लाख रुपये के बैरियर से नीचे आ चुका है। इसके अलावा खरीदारों की सहूलियत के लिए अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 33,333 रुपये प्रति माह की 3 महीने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही सेलेक्टेड बैंक कार्ड्स, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स का इस्तेमाल करके इसकी कीमत और भी ज्यादा कम हो जाने वाली है।
200MP का प्रो-ग्रेड कैमरा और 100x जूम के साथ आने वाला यह फोन एक दमदार फोन है। 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा भी इसमें मिलता है, इसके अलावा इस फोन में 3x ऑप्टिकल जूम और 100x स्पेस जूम वाला 10MP पेरिस्कोप लेंस, और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है। वीडियो लवर्स इससे सीधे 8K रेजोल्यूशन में स्टेबल नाइट वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जबकि फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
स्पीड और परफॉर्मेंस को देखा जाए तो इसमें भी यह फोन किसी भी मामले में पीछे नहीं है। इसमें इंडस्ट्री-लीडिंग Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह फोन हेवी 3D गेमिंग और मल्टीटास्किंग को अच्छे से हैन्डल करने में सक्षम है।
इसमें 6.9-इंच की बड़ी QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें अब तक का सबसे मजबूत ग्लास यानी Corning Gorilla Armor 2 लगाया गया है, जो स्क्रैच और रिफ्लेक्शन दोनों को बेहद कम कर देता है।
लंबे बैकअप के लिए डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन के चेसिस के अंदर ही सिग्नेचर S Pen का स्लॉट मिलता है, जिससे नोट मेकिंग, स्केचिंग और डॉक्यूमेंट साइनिंग बेहद आसान हो जाती है। सॉफ्टवेयर लेवल पर अगर इस फोन को देखा जाए तो इसमें गैलेक्सी एआई टूल्स जैसे Live Translate, Circle to Search, AI Wallpaper Generator और तस्वीरों से अनचाही चीजें गायब करने वाला Generative Photo Assist भी मिलता है। सुरक्षा के लिए इसमें सैमसंग का डिफेंस-ग्रेड Knox Security सिस्टम मिलता है।
सीधे 30,000 रुपये की कटौती के बाद 99,999 रुपये में मिल रहा यह फोन उन यूज़र्स के लिए सबसे वैल्यू-फॉर-मनी डील बन चुका है, जो बिना किसी समझौते के 200MP कैमरा, इन-बिल्ट स्टाइलस और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस का अनुभव लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Lite vs Oppo K13 vs OnePlus N6x: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना