अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) और द वायरल फीवर (TVF) की सबसे पसंदीदा और दिल को छू लेने वाली ग्रामीण कॉमेडी-ड्रामा सीरीज पंचायत (Panchayat Season 5) के अगले अध्याय का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इंटरनेट के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले चारों सीजन्स की छप्परफाड़ कामयाबी और दर्शकों के अटूट प्यार के बाद अब हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर फुलेरा गांव की पंचायत में सचिव जी की वापसी कब हो रही है? हालांकि प्राइम वीडियो और मेकर्स ने अभी तक किसी एक आधिकारिक रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स से यह संकेत मिलता है कि Panchayat Season 5 की रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।
सीरीज के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नए सीजन को लेकर बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय शो का पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग का काम काफी तेजी से चल रहा है। हालांकि, सीरीज किस दिन रिलीज होगी यह बताना मुश्किल है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि (Panchayat Season 5) नया सीजन अक्टूबर और नवंबर 2026 के बीच फेस्टिव सीजन के दौरान रिलीज हो सकता है।
चौथे सीजन के अंत ने कहानी को जिस रोमांचक मोड़ पर छोड़ा था, पांचवां सीजन वहीं से आगे बढ़ने वाला है। पिछले सीजन में हमने देखा था कि प्रधान जी चुनाव हार चुके हैं और गांव की कमान अब भूषण यानी ‘बनराकस’ और उसकी पत्नी क्रांति देवी के हाथों में जा चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रधानी छिन जाने के बाद पूर्व प्रधान जी क्या करेंगे? क्या सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विकास मिलकर कोई नया दांव चलेंगे, या फिर फुलेरा गांव पर भूषण का राज चलेगा? डायरेक्टर ने यह भी साफ कर दिया है कि कहानी पंचायत सीजन 5 के साथ खत्म नहीं हो रही है, यानी आगे भी फुलेरा की गलियों के किस्से जारी रहेंगे।
अगर आप भी नए सीजन की आधिकारिक डेट आने तक खाली नहीं बैठना चाहते और गांव-देहात की मिट्टी से जुड़ी कहानियों के शौकीन हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 धाकड़ वेब सीरीज आपके बिंज-वॉच की लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए एक एक करके इनके बारे में जानते हैं, आपको यह भी जानकारी यहीं पर मिलने वाली है कि आप इन वेब सीरीज (वेब शृंखला) को किट OTT पर देख सकते हैं।
कहाँ देखें: SonyLIV
हुमा कुरैशी की मुख्य भूमिका वाली यह सीरीज 1990 के दशक के बिहार के राजनीतिक और ग्रामीण परिवेश को बेबाकी से दिखाती है। कहानी में ‘मरना’ गांव की अनपढ़ महिला ‘रानी भारती’ का एक घरेलू गृहिणी से सत्ता के शीर्ष यानी मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर दिखाया गया है। गांव की चौपालों से लेकर सचिवालय तक चलने वाले दांव-पेंच इसे एक मस्ट-वॉच शो बनाते हैं।
कहाँ देखें: SonyLIV
TVF की ही एक और मास्टरपीस पेशकश, जो छोटे शहर और कस्बाई भारत के एक मिडिल क्लास ‘मिश्रा परिवार’ के खट्टे-मीठे किस्सों को पर्दे पर जीवंत करती है। संतोष मिश्रा, शांति मिश्रा और उनके दोनों बेटों अन्नू और अमन की रोजमर्रा की नोक-झोंक में आपको अपना ही घर नजर आएगा। इसकी सादगी सीधे दिल को छूती है।
कहाँ देखें: ZEE5
अगर आपको गांव-गिरांव के बैकड्रॉप पर रची गई दबंगई और क्राइम ड्रामा पसंद है, तो विनीत कुमार सिंह स्टारर यह शो एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। 90 के दशक के दौर में गांव की राजनीति, हॉस्टल की गुटबाजी और समानांतर सरकार चलाने के खौफनाक ताने-बाने को इसमें बेहद बारीकी से पिरोया गया है।
कहाँ देखें: Amazon MX Player
‘डोला छपरा’ गांव के बैकड्रॉप पर बनी यह कहानी मुंबई की चकाचौंध छोड़कर अपने गांव लौटे एक युवा राघव शर्मा की है। दादा के गुजरने के बाद वह गांव में रहकर खेती-किसानी संभालने का फैसला करता है। ग्रामीण भारत की सामाजिक संरचना और आधुनिक खेती के संघर्षों को दिखाती यह सीरीज आपको काफी सुकून देगी।
कहाँ देखें: Netflix
झारखंड के एक छोटे से गुमनाम गांव में बैठकर चंद युवा लड़के कैसे पूरे देश के बैंक खातों को खाली कर देते हैं, यह शो इसी साइबर फ्रॉड की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। गांव के लड़कों का शातिर दिमाग, पुलिस की तफ्तीश और स्थानीय राजनेताओं की भूख इसे एक बेहद कसा हुआ और तेज रफ्तार थ्रिलर बनाती है।
जब तक प्राइम वीडियो की तरफ से पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) का आधिकारिक टीज़र या रिलीज डेट का पोस्टर सामने नहीं आता, तब तक आप इन सीरीज के जरिए देसी कहानियों का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPI यूज़र्स की बल्ले-बल्ले! सरकार ने जारी किया आदेश, 2000 रुपये तक की पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज