1659 का फोन हुआ लॉन्च.. मिलती है लंबे समय तक चलने वाली धांसू बैटरी

HIGHLIGHTS

Itel की ओर से एक नए फीचर फोन को लॉन्च कर दिया गया है।

Itel Muzik 450L को कंपनी ने 1659 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।

फोन में एक 2500mAh की बैटरी मिलती है।

किफायती फीचर फोन सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले ब्रांड आईटेल (Itel) ने इंडिया के बाजार में एक नए दमदार फोन को लॉन्च कर दिया है। यह फोन म्यूजिक लवर्स और लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहने वालों के लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकता है, फोन को कंपनी Itel Muzik 450L के तौर पर लेकर आई है। इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो कॉलिंग के साथ-साथ लाउड और क्लियर ऑडियो आउटपुट के साथ साथ रफ-एंड-टफ बिल्ड और आधुनिक चार्जिंग पोर्ट वाला फोन खरीदना चाहते हैं। कंपनी इस नए फोन के साथ बॉक्स के अंदर एक प्रोटेक्टिव बैक कवर भी दे रही है, साथ ही किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट पर ग्राहकों को 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी कंपनी की ओर से दिया जा रहा है।

क्या है Itel के इस फोन की कीमत

कीमत की बात करें तो Itel Muzik 450L को भारत में महज 1,659 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। कंपनी के ओर से फोन को तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, जिसमें आधिकारिक पोस्टर्स के मुताबिक ब्लैक, ब्लू और ग्रीन जैसे शेड्स शामिल हैं।

क्या खास है Itel के इस फीचर फोन में

इस फीचर फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका साउंड सिस्टम और बैटरी कैपेसिटी है। फोन में F20 2-in-1 हाई-आउटपुट स्पीकर दिया गया है, जिसे खास तौर पर हाई-वॉल्यूम म्यूजिक प्लेबैक, वायरलेस एफएम और लाउड कॉलिंग के लिए ट्यून किया गया है। बैकअप के लिए इसमें 2,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल में कई दिनों का स्टैंडबाय और कॉलिंग बैकअप आसानी से निकाल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस किफायती फोन में चार्जिंग के लिए आधुनिक USB Type-C पोर्ट दिया गया है, यानी आपको अब पुराने माइक्रो-यूएसबी चार्जर को ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

डिस्प्ले और डिजाइन कैसा है?

डिस्प्ले और डिजाइन को देखा जाए तो हैंडसेट में 2.4-इंच का QVGA स्क्रीन मिलता है, जिसमें बड़े और साफ आइकन्स देखने को मिलते हैं। इसमें King Talker वॉयस असिस्टेंट फीचर दिया गया है। इसके अलावा एक खास शॉर्टकट भी मौजूद है, जो कीपैड पर ‘0’ बटन को दबाकर रखने पर फोन बोलकर मौजूदा समय (Time) बता देता है।

कुछ अन्य जरूरी फीचर्स से भी लैस है Itel का ये वाला फोन

फोन में वायरलेस एफएम रेडियो विथ रिकॉर्डिंग वाला ऑप्शन भी मिल रहा है, यह फोन बिना इयरफोन लगाए सीधे स्पीकर पर रेडियो सुनने और मनपसंद गानों व प्रोग्राम्स को रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। इसके अलावा फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी की ओर से इस फोन में बिल्ट-इन टॉर्च और वाइब्रेशन मोटर भी मिलती है। कैमरा के साथ साथ फोन में अच्छी खासी स्टॉरिज भी मिलती है।

क्या खरीदना चाहिए ये Itel Phone?

कम कीमत, 2,500mAh बैटरी, दमदार लाउडस्पीकर और Type-C पोर्ट के साथ Itel Muzik 450L एक दमदार फोन बन जाता है। यह उन सभी यूज़र्स के लिए एक पैसा-वसूल कॉलिंग और म्यूजिक डिवाइस बनकर सामने आया है, जो इस तरह की सुविधाओं के साथ एक फोन को खरीदना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसे ही यूजर हैं, जो इस तरह की सुविधाओं की तलाश में रहते हैं तो आपके लिए भी यह फोन बेस्ट होने वाला है। आपको इसे खरीदना लेना चाहिए। हालांकि, इसके अलावा फीचर फोन्स की एक बड़ी लिस्ट आपको बाजार में मिल जाती है, जो अलग अलग जरूरत के लिए और अलग अलग कीमत में आपको मिल जाने वाले हैं, आप उन्हें भी देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: AI इंसानों को खत्म कर देगा! Google DeepMind के सेफ्टी रिसर्चर का इस्तीफा, लेटर में लिखा- ‘हमारे पास बहुत कम वक्त बचा है!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :