Oppo ने आज भारत में अपनी K सीरीज का नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। फोन को दो कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है और इसमें 6.75 इंच की 120Hz डिस्प्ले दी गई है। कीमत के हिसाब से इस फोन का सीधा मुकाबला Oppo K13 vs OnePlus N6x से देखने को मिल सकता है। हालांकि, तीनों स्मार्टफोन्स में डिजाइन, डिस्प्ले, प्रोसेसर और फीचर्स के मामले में काफी अंतर है। Oppo K14 Lite में एक कमी यह है कि इसमें 4G कनेक्टिविटी मिलती है, जबकि Oppo K13 vs OnePlus N6x 5G सपोर्ट के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आपका बजट 17 से 22 हज़ार रुपये के बीच है और आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तीनों फोन्स का यह कंपैरिजन आपके लिए काफी काम का हो सकता है।
Oppo K14 Lite में 6.75 इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को IP64 रेटिंग मिली है।
Oppo K13 5G में 6.7 इंच का Full-HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें Wet Hand Touch और Glove Mode दिए गए हैं। फोन को IP65 रेटिंग मिली है।
OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 254ppi पिक्सल डेंसिटी और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसमें डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और Eye Protection Mode जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन को MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलता है। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,700 वर्ग मिलीमीटर तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है।
Oppo K13 5G में Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और Adreno A810 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB या 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलता है। इसमें 6,000 वर्ग मिलीमीटर का ग्रेफाइट शीट और 5,700 वर्ग मिलीमीटर का वेपर कूलिंग चैंबर दिया गया है। साथ ही Snapdragon Elite Gaming और AI Trinity Engine जैसे फीचर्स मिलते हैं।
OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है। फोन में 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 13,280 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर दिया गया है।
Oppo K14 Lite में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Oppo K13 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX480 सेंसर मिलता है।
OnePlus N6x में पीछे की तरफ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। यह 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 1080p/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Oppo K14 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। इसमें 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है।
Oppo K13 5G में भी 7,000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, फोन 30 मिनट में 0 से 62 प्रतिशत और 56 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। बैटरी से 49.4 घंटे तक कॉलिंग और 32.7 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया गया है।
OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: Oppo K14 Lite vs Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e: डिज़ाइन, स्पेक्स और कीमत की तुलना