Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra, Samsung Galaxy Z Fold8, Galaxy Z Fold8 Ultra
Samsung ने अभी बीते कल ही अपने Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन के अलावा Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Samsung Galaxy Z Flip 8 को भी लॉन्च किया है। यह सीरीज जाहिर तौर पर सैमसंग की अभी तक की सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज है। हालांकि, इस ज्यादा प्राइस वाली सैमसंग प्रीमियम सीरीज के लॉन्च होने के बाद ही Samsung Galaxy Z Fold 7 Series को बेहद ही सस्ते में खरीदा जा सकता है।
यह फोन सीरीज इस समय डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए मिल रही है। Samsung Galaxy Z Fold 7 के अलावा Samsung Galaxy Z Flip 7 की कीमत भी इस समय डिस्काउंट के बाद सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आप एक मुड़ने वाले फोन्स को खरीदने की सोच रहे हैं और आपको सैमसंग की नई स्मार्टफोन सीरीज महंगी लग रही है तो आप पुरानी मुड़ने वाली फोन्स सीरीज के फोन्स को खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर इन दोनों ही फोन्स की कीमत में कितनी गिरावट आई है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन की कीमत इंडिया के बाजार में धड़ाम करके गिर चुकी है। इस फोन को इस समय 1,61,855 रुपये के प्राइस में लिस्ट देखा जा सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च प्राइस को अगर देखा जाए तो यह 1,74,999 रुपये के आसपास था। इस लिस्टिंग प्राइस में गिरावट के बाद Croma की ओर से भी फोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है, हालांकि, यह बैंक ऑफर के अलावा आपको मिल रहा है, जैसे ही आप फोन को कार्ट में ऐड करते हैं तो फोन पर आपको 5% का डिस्काउंट अलग से मिल जाता है।
इसके अलावा अगर आप HDFC Bank Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 7000 रुपये की छूट अलग से मिलने वाली है। इन सभी डिस्काउंट के बाद फोन के प्राइस में भारी गिरावट आती है और यह मात्र 1.5 लाख से भी काम प्राइस में खरीदने के मिलने वाला है।
ग्राहक अगर इस फोन को खरीद रहे हैं तो उन्हें उनका पुराना फोन देने पर बेहतरीन एक्सचेंज भी मिलने वाला है। जिसके बाद फोन के प्राइस को और भी ज्यादा कम किया जा सकता है।
केवल Samsung Galaxy Z Fold 7 पर ही आपको डिस्काउंट नहीं मिल रहा है, इसके अलावा भी आपको Samsung Galaxy Z Flip 7 पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। बेस्ट मॉडल को इस समय 1,07,899 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसपर अलग से 4000 रुपये का डिस्काउंट मिलने वाला है, अगर आप Flipkart Axis या SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं।
ऐसा करके फोन कीमत 1 लाख के बेहद करीब आ जाती है। ऐसे में आप इसे इसी प्राइस में खरीद सकते हैं। दूसरी ओर, अगर आपके पास एक पुराना हैंडसेट पड़ा है तो आप इसकी खरीद पर 57,750 रुपये के आसपास का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यह डिस्काउंट इस पुराने फोन की कंडीशन पर पूरी तरह से निर्भर करता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, देखें क्या है इंडिया प्राइस और स्पेक्स