Samsung Galaxy Z Fold 7 पर बंपर डील! 26 हजार रुपये सस्ता हुआ फोल्डेबल फोन, देखें नई कीमत

HIGHLIGHTS

अमेज़न पर चल रही सेल पर Samsung Galaxy Z Fold 7 बहुत ही सस्ता मिल रहा है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon इस फोन पर 26,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

Amazon Pay ICICI Bank कार्ड के साथ आप और भी 4,469 रुपये तक बचा सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर बंपर डील! 26 हजार रुपये सस्ता हुआ फोल्डेबल फोन, देखें नई कीमत

अगर आप इन दिनों एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन कीमत देखकर पीछे हट जाते हैं, तो आज आपकी तलाश यहीं खत्म होती है, क्योंकि आज हम ख़ास आपके लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक स्पेशल डील लेकर आये हैं। जी हां, अभी Samsung Galaxy Z Fold 7 अमेज़न पर बहुत ही सस्ते दाम में मिल रहा है। अमेज़न इस फोन पर 26,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिसकी वजह से इस डिवाइस की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये से भी कम हो गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में इस डिवाइस को 1,74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फ़ोन में आपको स्लीक डिज़ाइन, पॉवरफुल स्नैपड्रगन चिपसेट ट्रिपल कैमरा और एमोलेड पैनल जैसे कई फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप इस फ़ोन को खरीदना चाहते हैं तो इस डील के बारे में पहले ज़रा विस्तार से जान लीजिये।

Samsung Galaxy Z Fold 7 पर डिस्काउंट ऑफर

अमेज़न पर इस वक़्त इस फ़ोन पर 26,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इस फ़ोन की कीमत सिर्फ और सिर्फ 1,48,999 रुपये रह गई है। बल्कि इतना ही नहीं, Amazon Pay ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर तो आप और भी 4,469 रुपये तक बचा सकते हैं। इसी के साथ पुराने डिवाइस के एक्सचेंज पर आप 33,500 रुपये तक की वैल्यू पा सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास कोई फ्लैगशिप डिवाइस है, तो Cashify या लोकल रिटेल पर बेहतर एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। वहीं नो कास्ट EMI से आप इस फ़ोन पर 15,534 रुपये की बचत कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 के स्पेसिफिकेशन्स

अगर इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस डिवाइस में में आपको1Hz से 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करने वाली 8-इंच की QXGA+ Dynamic एमोलेड 2X प्राइमरी डिस्प्ले मिल रही है, जबकि फोल्ड होने पर बाहर की तरफ 6.5-इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X कवर स्क्रीन मिल रहा है, जिसमें वही अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। यह फ़ोन स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट से लैस है और Android 16 पर बेस्ड One UI 8 पर आधारित है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलती है।

अगर बात करें इस फ़ोन के कैमरा स्पेक्स की तो फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। साथ ही फोन में दो 10MP के फ्रंट कैमरे भी मौजूद हैं। इसके अलावा इस फ़ोन में 4,400mAh की डुअल बैटरी है, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फ़ोन को IP48 रेटिंग भी प्राप्त है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-SIM 5G का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G vs Moto G77 Power vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile