भारी भरकम डिस्काउंट में अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर मिल रहा Galaxy Z Fold 5, अभी नहीं लिया तो होगा पछतावा

Highlights

सैमसंग के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 को एक भारी प्राइस कट मिला है।

फ्लिपकार्ट से खरीदने पर यह केवल 68,999 रुपए में आपका हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में एक 7.60-इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है।

सैमसंग के प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 5 को एक भारी प्राइस कट मिला है, जिससे यह अब तक की सबसे किफायती कीमत पर उपलब्ध है। वैसे तो इस हाई-एंड डिवाइस की असली कीमत 1,54,999 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट से खरीदने पर यह केवल 68,999 रुपए में आपका हो सकता है। हालांकि, यह सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज डील्स और कैशबैक डील्स के कॉम्बिनेशन के साथ आप इतनी तगड़ी बचत कर सकते हैं।

अगर आप पावरफुल फीचर्स और टॉप-नॉच परफॉर्मेंस के साथ एक फोल्डेबल फोन तलाश रहे हैं, तो इस डील को नज़र अंदाज़ करने से आपको पछतावा हो सकता है। लेकिन बाजार में अब कई नए मॉडल्स आ गए हैं तो क्या ऐसे में Fold 5 खरीदना सही होगा? आइए देखते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 5 पर भारी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन के 256GB वैरिएंट पर पूरे 55,000 रुपए का सीधा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, जिससे इसकी कीमत घटकर 99,999 रुपए में उपलब्ध है। हालांकि, अतिरिक्त ऑफर्स के साथ यह डील और भी बेहतर हो सकती है। ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके इस नए मॉडल पर 38,150 रुपए तक की छूट पा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने Samsung Galaxy S23 को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 20000 रुपए का डिस्काउंट आराम से मिल सकता है।

इसके अलावा, HDFC बैंक क्रेडिट नॉन EMI पर, और क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 11000 रुपए की बड़ी छूट भी पा सकते हैं, जिससे गैलेक्सी Z फोल्ड 5 की फाइनल कीमत घटकर 68,999 रुपए रह जाएगी। यह इसे Samsung के प्रीमियम फोल्डेबल के लिए अब तक का बेस्ट प्राइस बनाता है।

Galaxy Z Fold 5 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स

सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में एक 7.60-इंच की बड़ी एमोलेड डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है। फोल्ड करने पर इसमें 6.2-इंच आउटर स्क्रीन है। यह डिवाइस IPX8-रेटेड भी है, यानि यह हल्के-फुल्के छींटों को संभाल सकता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर, अंदर की तरफ 4MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा और कवर स्क्रीन पर एक 10MP का सेल्फ़ी कैमरा है। इसमें एक 4400mAh बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्या आपको Galaxy Z Fold 5 खरीदना चाहिए?

इस भारी भरकम डिस्काउंट के साथ सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 उन लोगों के लिए एक शानदार मौका है जो प्रीमियम फोल्डेबल अनुभव चाहते हैं। हालांकि, इस साल की दूसरी छमाही में आने वाले Galaxy Z Fold 7 के लिए कुछ लोग इंतज़ार करना पसंद कर सकते हैं। अगर आप एक ऐसा फोल्डेबल लेना चाहते हैं जो बहुत ज्यादा कीमत पर न आता हो, तो आपको Galaxy Z Fold 5 के बारे में जरूर सोचना चाहिए।

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile