Samsung ने पिछले साल अपने Galaxy Tab S4 को भारत में Rs 57,900 की कीमत में लॉन्च किया था। अब कम्पनी अपने नए डिवाइस Samsung Galaxy Tab S5 पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy Tab S5 नाम से लॉन्च किया जाएगा। आगामी टैबलेट को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है जहां डिवाइस के स्पेक्स का पता चला है।
डिवाइस को गीकबेंच लिस्टिंग में SM-T865 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। Galaxy Tab S5 को स्नैपड्रैगन 855 ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ संचालित किया जाएगा। चिपसेट को 6GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy Tab S5 को एंड्राइड पाई पर लॉन्च किया जाएगा। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि डिवाइस को सिंगल कोर टेस्ट में 3506 और मल्टी कोर टेस्ट में 9788 पॉइंट्स मिलेंगे।
Samsung Galaxy Tab S4 में 10.5 इंच की WQXGA सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस की मेमोरी को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 400GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसे LED फ़्लैश के साथ पेयर किया गया है और सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Galaxy Tab S4 में 7,300mAh की बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो की बात करें तो Galaxy Tab S4 में चार स्पीकर्स दिए गए हैं जो AKG और Dolby Atmos तकनीक द्वारा ट्यून्ड हैं।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।