Samsung Galaxy S27 Ultra को लेकर बड़ी जानकारी लीक! जानें भारत में लॉन्च टाइमलाइन और कीमत की डिटेल्स

Samsung के अगले फ्लैगशिप फ़ोन के बारे में अभी से लीक्स आनी शुरु हो चुकी हैं. वैसे तो Samsung का Samsung Galaxy S26 Ultra अभी काफी नया है लेकिन संभावनाएं हैं कि Samsung इस फोन की सबसे लेटेस्ट सीरीज के लिए बड़े बदलाव और धमाकेदार फीचर्स लाने की सोच रहा है.

इसमें वेरिएबल अपर्चर वाले कैमरा वापसी कर सकते हैं और इसके साथ ही इसमें काफी बड़ी कैपेसिटी वाली एक्सपेरिमेंटल बैटरी भी मिल सकती है. इस आर्टिकल में आप Samsung Galaxy S27 Ultra के बारे में अब तब सामने आई सभी डिटेल्स जान पाएंगे.

Samsung Galaxy S27 Ultra की संभावित कैमरा डिटेल्स

Samsung Galaxy S27 Ultra और Huawei के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स फिलहाल टेस्टिंग में हैं. इन दोनों ही फोन्स में 200MP कैमरा सेंसर वेरिएबल अपर्चर टेक्नोलॉजी के साथ मिल सकते हैं. जो लोग इस कैमरा की टेक्नोलॉजी के बारे में नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि यह टेक्नोलॉजी कैमरा के लेंस को अपर्चर की विंडो की ओपनिंग को एडजस्ट करने की फ्रीडम देती है जैसा आपको DSLR कैमरा में देखने को मिलता है.

अगर ये लीक्स सही साबित होते हैं तो Samsung Galaxy S27 Ultra एक ऐसा फोन होगा जो एक 200MP कैमरा के साथ एकदम DSLR क्वालिटी की फोटोग्राफी करने में माहिर होगा.

Samsung Galaxy S27 Ultra की बैटरी और प्रोसेसर

यह फोन Qualcomm के नए और दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ मार्केट में आ सकता है. कई लीक्स के हिसाब से इस फोन में LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज मिल सकती है. यह फोन One UI 9.5 पर चल सकता है जो एंड्राइड 17 पर बेस्ड है. रिपोर्ट्स के हिसाब से इस फोन में 12000mAh से 20000mAh तक की बैटरी क्षमता मिल सकती है.

Samsung Galaxy S27 Ultra की संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

Samsung के पुराने ट्रेंड के मुताबिक यह स्मार्टफोन्स फरवरी या मार्च 2027 में भारत में लॉन्च हो सकता है और इस स्मार्टफोन्स की कीमत लगभग 1,49,999 रुपये से शुरु हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Vivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च, DSLR लेवल की मिलेगी फोटोग्राफी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :