200MP कैमरा वाले Galaxy S26 Ultra पर तगड़ी छूट! सीधे 25,000 सस्ता हुआ फ्लैगशिप, यहां चल रहा बेस्ट ऑफर

200MP कैमरा वाले Galaxy S26 Ultra पर तगड़ी छूट! सीधे 25,000 सस्ता हुआ फ्लैगशिप, यहां चल रहा बेस्ट ऑफर

अगर आप प्रीमियम एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S26 Ultra आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है। दमदार कैमरा, लेटेस्ट प्रोसेसर, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन पर फिलहाल Flipkart पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक कार्ड के जरिए अतिरिक्त छूट का भी फायदा उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऑफर और फोन की पूरी डिटेल।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Flipkart पर Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत

Flipkart पर Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये से घटाकर 1,14,999 रुपये कर दी गई है। यानी ग्राहकों को सीधे 24,011 रुपये की छूट मिल रही है।

इसके अलावा, अगर आप Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Credit Card से भुगतान करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 1,11,000 रुपये से भी कम रह जाती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें हाई-रिजॉल्यूशन पैनल और स्मूद स्क्रीन रिफ्रेशिंग का सपोर्ट मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Samsung के अनुसार, इस प्रोसेसर को Qualcomm के साथ मिलकर खास तौर पर Galaxy डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस मिलती है।

फोटोग्राफी के लिए Galaxy S26 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए बड़ा अपर्चर मिलता है। इसके अलावा कैमरा सिस्टम में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 50MP का टेलीफोटो कैमरा जो 10x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है, और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित Samsung के लेटेस्ट One UI के साथ आता है, जिसमें कई AI आधारित फीचर्स और नए सॉफ्टवेयर अनुभव मिलते हैं।

यह भी पढ़ें: Lava Virat V1 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म; इस दिन आएंगे 4G और 5G मॉडल, इन डिटेल्स का हुआ खुलासा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile