Lava Virat V1 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म; इस दिन आएंगे 4G और 5G मॉडल, इन डिटेल्स का हुआ खुलासा
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने हाल ही में अपनी आने वाली Lava Virat V1 सीरीज के 4G और 5G वेरिएंट की लॉन्च डेट आखिर आधिकारिक रुप से बता दी है. Lava ने Lava Virat V1 स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च डेट से जुड़े एक टीज़र को सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया जिसमें इसके डिज़ाइन को भी देखा जा सकता है. इसके साथ ही कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट भी इस टीज़र में रिवील कि है. अगर आप भी इस दमदार स्मार्टफोन से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में आपको इसके डिज़ाइन से जुड़ी जानकारी से लेकर इसके फीचर्स और कलर ऑप्शंस तक कई चीज़ों की जानकारी मिलेगी.
SurveyLava Virat V1 की डिज़ाइन डिटेल्स
स्मार्टफोन कंपनी Lava ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने से पहले ही इसके डिज़ाइन के बारे में कई चीज़ें रिवील कर दी हैं. ऐसा कहा जा रहा है की Lava Virat V1 स्मार्टफोन सीरीज के दोनों ही वेरिएंट एक दूसरे से मेल खाते दिखेंगे. इन दोनों स्मार्टफोन्स में एक फ्लैट रियर पैन्ल और काफी क्लीन लुक देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही Lava Virat V1 4G स्मार्टफोन को एक स्कुएर रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है जिसमें एक 13MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है. वैसे तो Lava Virat V1 4G और 5G के डिज़ाइन में काफी अंतर नहीं है लेकिन ऐसा हो सकता है की Lava Virat V1 5G में एक अलग और बेहतरीन रियर कैमरा डिज़ाइन मिल सकता है.
17 years of trust. Where legacy meets design.
— Lava Mobiles (@LavaMobile) July 11, 2026
For India's endless dreams. A smartphone you can trust. 🤝
A new chapter begins with Virat V1 5G.
Launching on 21st July, 12 PM. Only on Flipkart.#ComingSoon #Flipkart #LavaMobiles #ProudlyIndian #Shaqhataolavauthao pic.twitter.com/GqVFmqiRbp
Lava Virat V1 सीरीज के कलर ऑप्शंस
Lava के आने वाले दोनों ही स्मार्टफोन्स में केवल दो कलर ऑप्शंस देखने को मिलेंगे जिसमें ब्लू और गोल्ड शामिल है. Lava ने इस स्मार्टफोन के प्रीमियम लुक पर काफी दिया है और हालांकि यह स्मार्टफोन मिड रेंज स्मार्टफोन्स से भी कम रेंज में मिलने वाला है, इसमें काफी बेहतरीन डिज़ाइन दिया गया है.
Lava Virat V1 सीरीज के फीचर्स और लॉन्च डेट
इस स्मार्टफोन में चार्जिंग के लिए एक C टाइप चार्जिंग केबल और 3.5mm का एक हैडफ़ोन जैक भी मिलता है. इस स्मार्टफोन के स्पेक्स और फीचर्स के बारे में आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं बताया गया है. इस स्मार्टफोन को भारतीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किफायती बनाया गया है. टीज़र के माध्यम से इसकी लॉन्च डेट भी सामने आई है, यह स्मार्टफोन 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होगा.
यह भी पढ़ें: 8500mAh की तगड़ी बैटरी के साथ आएगा iQOO 16? सामने आई सबसे ज़रूरी डिटेल्स
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
