Samsung Galaxy S25 Ultra मिल रहा कौड़ियों के दाम, हो गया S24 Ultra से भी सस्ता, धड़ाधड़ खरीद रहे लोग

By

भारत समेत दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और हार्डवेयर कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों के बीच स्मार्टफोन्स लगातार महंगे होते जा रहे हैं। ऐसे समय में Samsung Galaxy S25 Ultra अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। खास बात यह है कि बिना किसी ऑफर के ग्राहक इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर करीब 36,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। प्रीमियम डिजाइन, दमदार कैमरा और हाई-एंड हार्डवेयर के साथ यह डिवाइस अब 1 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं अगर आप बैंक ऑफर्स का भी फायदे लेते हैं तो यह और भी सस्ता हो जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Samsung Galaxy S25 Ultra इस कीमत पर सही डील साबित होता है? आइए जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ताबड़तोड़ डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में Amazon पर तगड़ी कटौती देखने को मिल रही है। यह स्मार्टफोन फिलहाल अमेजन पर लगभग 36,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 93,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। वहीं अगर ग्राहक Amazon Pay ICICI Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 2,800 रुपये से तक की छूट मिल सकती है। इतना ही नहीं, कुछ चुनिंदा क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये तक बचत और हो सकती है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब 90,000 रुपये के आसपास पहुंच जाती है।

दिलचस्प बात यह है कि इस बजट में ज्यादातर यूजर्स को आमतौर पर Samsung Galaxy S24 Ultra भी नहीं मिलता। ऐसे में Samsung Galaxy S25 Ultra इस कीमत पर काफी आकर्षक विकल्प बन जाता है।

अन्य ऑफर्स भी उपलब्ध

अगर ग्राहक फोन को आसान किस्तों में खरीदना चाहते हैं, तो कंपनी EMI विकल्प भी दे रही है। इसकी मासिक किस्त लगभग 3,301 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर ग्राहक अधिकतम 41,100 रुपये तक की अतिरिक्त छूट हासिल कर सकते हैं। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की कंडीशन और अन्य फैक्टर्स पर निर्भर करेगी।

Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदना चाहिए या नहीं?

Samsung Galaxy S25 Ultra साल 2026 में भी एक मजबूत फ्लैगशिप स्मार्टफोन माना जा रहा है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो पुराने डिवाइस से अपग्रेड करना चाहते हैं। फोन में टाइटेनियम बॉडी के साथ स्लिम डिजाइन दिया गया है। इसमें 6.9 इंच का Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो बेहतर ड्यूरेबिलिटी और एंटी-रिफ्लेक्टिव प्रोटेक्शन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो पहले के मुकाबले बेहतर स्पीड और एडवांस AI फीचर्स ऑफर करता है। कैमरा सेटअप भी इसकी बड़ी खासियत है। इसमें 200MP का मेन कैमरा और नया 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है, जो अलग-अलग लाइटिंग और शूटिंग कंडीशन्स में शानदार रिजल्ट देने में सक्षम है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी इस डिवाइस के साथ सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का दावा भी करती है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।

यह भी पढ़ें: OTT This Week: इस वीकेंड होगा एंटरटेनमेंट का ओवरडोज, कॉमेडी से हॉरर तक ओटीटी पर आईं 6 नई फिल्में-सीरीज

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By