धड़ाम हो गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत! साथ में दूसरे मॉडल भी सस्ते, प्राइस कट के बाद खरीदने का आ गया सही मौका

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy S25 हुआ सस्ता

फ्लैगशिप फोन अब कम कीमत में

जान लीजिए S25 और S26 में फर्क

धड़ाम हो गई Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत! साथ में दूसरे मॉडल भी सस्ते, प्राइस कट के बाद खरीदने का आ गया सही मौका

Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: स्मार्टफोन मार्केट में जहां कंपनियां RAM और अन्य कंपोनेंट्स की कीमत बढ़ने के कारण अपने फोन महंगे कर रही हैं. वहीं Samsung ने एक अलग कदम उठाया है. कंपनी ने अपनी Galaxy S25 Series की कीमतों में भारी कटौती कर दी है. जिससे यह फ्लैगशिप फोन अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गए हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह प्राइस कट Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च के बाद आया है, ताकि पुराने मॉडल्स भी खरीदारों के लिए आकर्षक बने रहें.

Galaxy S25 Ultra पर बड़ी कटौती

अब Samsung Galaxy S25 Ultra की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये हो गई है. इसका 512GB वेरिएंट अब 1,14,999 रुपये में मिल रहा है. लॉन्च के समय यही मॉडल 1,29,999 रुपये और 1,41,999 रुपये में उपलब्ध थे, यानी कीमत में सीधा बड़ा अंतर देखने को मिला है.

Galaxy S25 भी हुआ काफी सस्ता

Samsung Galaxy S25 के 256GB वैरिएंट की कीमत अब 62,999 रुपये कर दी गई है, जो पहले 94,999 रुपये थी. वहीं इसका 512GB वैरिएंट अब 77,999 रुपये में मिल रहा है, जो लॉन्च के समय 1,14,999 रुपये था.

किफायती वैरिएंट की कीमत भी घटी

सीरीज का सस्ता मॉडल भी अब पहले से कम कीमत में उपलब्ध है. 128GB वैरिएंट अब 44,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 59,999 रुपये था. इसके अलावा 256GB वैरिएंट 50,999 रुपये और 512GB वैरिएंट 65,999 रुपये में उपलब्ध है, जो लॉन्च के समय क्रमशः 79,999 रुपये और 99,999 रुपये थे.

Galaxy S26 सीरीज में क्या नया है

नई Samsung Galaxy S26 सीरीज में कई अपग्रेड देखने को मिलते हैं. Galaxy S26 Ultra में प्राइवेसी डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रीन को दूसरों से छुपाया जा सकता है. इसके अलावा कैमरा में बड़े लेंस दिए गए हैं, जिससे ज्यादा लाइट कैप्चर होती है. साथ ही नया चिपसेट और तेज चार्जिंग स्पीड भी इसमें शामिल है. हालांकि, इन सभी फीचर्स के साथ इसकी कीमत भी ज्यादा है. Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत करीब 1,39,999 रुपये है.

Galaxy S25 और S26 में क्या फर्क है

अगर आप Galaxy S25 और S26 के बीच कंफ्यूज हैं, तो मुख्य अंतर प्रोसेसर और बैटरी में है. Galaxy S26 में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है, जबकि S25 में Snapdragon 8 Elite मिलता है.

S26 में 4300mAh बैटरी है, जबकि S25 में 4000mAh बैटरी मिलती है. बाकी ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स दोनों में लगभग समान हैं. सीधी बात यह है कि अगर आप फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं लेकिन ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो S25 सीरीज इस समय बेहतर डील है. S26 में छोटे अपग्रेड हैं, लेकिन उसके लिए 30-40 हजार ज्यादा देना हर किसी के लिए समझदारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo