Samsung के इस फोन पर 11000 रुपये की भारी कटौती.. कौन सा प्लेटफॉर्म दे रहा ये ताबड़तोड़ ऑफर
Samsung ने अभी हाल ही में अपनी Samsung Galaxy S26 Series के स्मार्टफोन्स को इंडिया के बाजार में के अलावा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26 के अलावा Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra मोबाइल फोन्स आते हैं। हालांकि, अभी के लिए इस सीरीज के FE वैरिएन्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में, हो सकता है कि इस फोन वैरिएन्ट का अभी के लिए सभी को इंतज़ार करना पड़े। इसी बीच सैमसंग के Galaxy S25 FE के प्राइस में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस फोन पर Amazon India इस समय भारी भरकम डिस्काउंट दे रहा है। आइए जानते हैं, फोन को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है और इसके स्पेक्स और फीचर आदि की भी जानकारी मिल रही है।
SurveySamsung Galaxy S25 FE की कीमत में भारी गिरावट
Samsung Galaxy S25 FE के 128GB स्टॉरिज मॉडल को देखते हैं तो इस फोन को इस समय आप 50,499 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लॉन्च प्राइस को देखा जाए तो यह 59,999 रुपये के प्राइस में आया था। इसके अलावा फोन पर आपको Amazon Pay ICICI Credit Card से खरीदते हैं तो आपको Amazon Pay Balance में 1514 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। इस फोन को आप JetBlack कलर में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज आदि का लाभ उठाकर आप कुल 11000 रुपये के आसपास का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S25 FE के स्पेक्स और फीचर
Samsung Galaxy S25 FE में कंपनी ने एक 6.7-इंच की DYnamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, इतना ही नहीं, इसमें 1900 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। फोन को कंपनी ने कंपनी के खुद के Exynos 2400 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था। इसके अलावा इसमें एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस फोन में 7 बड़े एंड्रॉयड अपडेट का वादा भी किया है। इसके अलावा Samsung Galaxy S25 FE में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा OIS के साथ एक 12MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा इसके अलावा एक 8MP का टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। फोन में एक 4900mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।
यह भी पढ़ें: Jameel Jamali का Bachcha Hai Tu Mera.. Meme कैसे बनाएं? Google Gemini से 2 मिनट में वायरल Meme तैयार
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile