Samsung का ये महंगा फ्लैगशिप फोन हुआ बेहद सस्ता, 13 हज़ार रुपये से ज्यादा घट गई कीमत, लपक लो डील!

Samsung का ये महंगा फ्लैगशिप फोन हुआ बेहद सस्ता, 13 हज़ार रुपये से ज्यादा घट गई कीमत, लपक लो डील!

अगर आप Samsung का कोई फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन आपको अपने बजट की टेंशन है तो अब अपनी सोच पर रोक लगाइये, क्योंकि आज हम आपके लिए Samsung की एक दमदार स्मार्टफोन डील लेकर आए हैं। जी हां, Samsung Galaxy S25 FE 5G इस वक़्त ई-कॉमर्स पर बहुत ही सस्ते दाम में मिल रहा है। Samsung का यह दमदार फ़ोन 50MP के प्राइमरी और 12MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। अगर इस फ़ोन कि बैटरी की बात करें तो यह फ़ोन 4,900mAh कि बैटरी से लैस है जो कि 45W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फ़ोन में कंपनी का Exynos 2400 प्रोसेसर भी मिलता है। Galaxy S25 FE 5G की प्रभावी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और उस पर मिलने वाले ऑफर्स की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy S25 FE की डील

Samsung Galaxy S25 FE का 8GB+256GB स्टोरेज वैरिएंट अमेज़न पर 47,999 रुपये की शुरूआती कीमत में लिस्ट किया गया है। अगर इस डील पर लागू होने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो, अमेज़न पे बैलेंस से भुगतान करने पर आपको 1439 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जिसके बाद फ़ोन की कीमत 47,999 से घटकर 46,560 हो जाएगी और इसी के साथ अगर इस फ़ोन को आप No-Cost EMI पर खरीदते हैं तो आपको 1251 रुपये की छूट भी मिलेगी।

वहीं अगर आप एक्सचेंज ऑफर पे पुराना या मौजूदा फ़ोन देते हैं तो आप इस पर अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। पिछले साल इस फ़ोन की लॉन्चिंग सितंबर में 59,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर हुई थी, जिसके हिसाब से आज के समय में यह फ़ोन 13,439 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 FE 5G के स्पेसिफिकेशन्स

अगर Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स की बात करें तो इस फ़ोन में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फ़ोन Exynos 2400 चिपसेट से लैस है। वहीं अगर इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फ़ोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर आधारित है। इस फ़ोन में सपोर्टेड टूल्स की बात करें तो यह फ़ोन AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल, गूगल का सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का भी सपोर्ट करता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इस फ़ोन को IP68 रेटिंग प्राप्त है।

वहीं अगर इस फ़ोन के कैमरे की बात करें तो Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फ़ोन 12MP के फ्रंट कैमरे से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इस फ़ोन में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे विकल्प दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: OTT पर देखने के लिए 5 धमाकेदार हॉरर-कॉमेडी फिल्में, चौथी वाली सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर!

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile