अपडेट के बाद Samsung के इस फोन में आ रही खराबी! स्क्रीन पर आ रहे ग्रीन लाइन, बदलने का खर्च 19,500 रुपये तक मांग रही कंपनी
Samsung Galaxy S23 सीरीज़ के यूज़र्स के लिए एक नई चिंता सामने आई है. हाल ही में भारत में रोलआउट किए गए One UI 8.5 अपडेट के बाद कई यूज़र्स ने अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर ग्रीन और पिंक लाइन दिखाई देने की शिकायत की है. हालांकि यह समस्या सभी डिवाइसेज़ में नहीं देखी गई है, लेकिन बढ़ती रिपोर्ट्स के चलते यूज़र्स को फिलहाल अपडेट इंस्टॉल करने से बचने की सलाह दी जा रही है.
SurveyOne UI 8.5 अपडेट के बाद सामने आई समस्या
यह जानकारी लोकप्रिय टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है. उनके अनुसार, कई Samsung Galaxy S23 यूज़र्स ने दावा किया है कि One UI 8.5 अपडेट इंस्टॉल करने के कुछ समय बाद उनकी स्क्रीन पर स्थायी ग्रीन या पिंक वर्टिकल लाइन दिखाई देने लगी.

ऐसी समस्याएं पहले भी विभिन्न स्मार्टफोन ब्रांड्स में देखने को मिली हैं, जहां सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद डिस्प्ले से जुड़ी शिकायतें सामने आई थीं.
भारत में हाल ही में शुरू हुआ रोलआउट
Samsung ने One UI 8.5 अपडेट को सबसे पहले मई 2026 में दक्षिण कोरिया में जारी किया था. इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से अन्य देशों में रोलआउट किया गया, जिसमें भारत भी शामिल है.
क्योंकि अपडेट सभी यूज़र्स तक एक साथ नहीं पहुंचता, इसलिए कई भारतीय यूज़र्स को यह अपडेट हाल ही में मिला है. इसी दौरान ग्रीन और पिंक लाइन से जुड़ी शिकायतें भी सामने आने लगी हैं.
स्क्रीन रिप्लेसमेंट हो सकता है महंगा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकांश Galaxy S23 स्मार्टफोन अब स्टैंडर्ड वारंटी अवधि से बाहर हैं. ऐसे में यदि किसी डिवाइस में यह समस्या आती है, तो सर्विस सेंटर डिस्प्ले बदलने के लिए लगभग 19,500 रुपये तक का खर्च बता रहे हैं. यह लागत कई यूज़र्स के लिए काफी अधिक साबित हो सकती है, खासकर तब जब समस्या किसी सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सामने आई हो.
⚠️ Samsung Galaxy S23 users in India, you may want to hold off on the One UI 8.5 update for now.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) June 13, 2026
Several users are reporting green and pink lines appearing on their displays shortly after updating. Some service centers are reportedly quoting around ₹19,500 for a screen…
सभी डिवाइस प्रभावित नहीं
फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है कि One UI 8.5 अपडेट इंस्टॉल करने वाले सभी Galaxy S23 स्मार्टफोन्स में यह समस्या आएगी. अब तक सामने आई शिकायतें सीमित संख्या में यूज़र्स की हैं और Samsung ने भी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

क्या आपको One UI 8.5 अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए?
यदि आपके Galaxy S23 पर अभी तक One UI 8.5 अपडेट नहीं आया है, तो बेहतर होगा कि आप कुछ समय इंतजार करें और Samsung की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार करें.
वहीं, जिन यूज़र्स ने पहले ही अपडेट इंस्टॉल कर लिया है और उनके फोन में कोई समस्या नहीं आई है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है. फिर भी महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लेना और अपडेट से जुड़ी खबरों पर नजर रखना समझदारी होगी.
यह भी पढ़ें: Jio के दो रिचार्ज प्लान, अंतर 80 रुपये, लेकिन किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा? जानें सारी डिटेल्स
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
