Samsung Galaxy S23 FE को लेकर कई खबरें और अफवाहें आ रही हैं जिससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि फोन को लॉन्च किया जाएगा या नहीं। हालांकि, Sammobile की रिपोर्ट में दावा किया है कि Galaxy S23 FE को 2023 की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। चलिए देखते हैं अब तक डिवाइस के बारे में क्या जानकारी मिली है:
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को SM-S711x मॉडल नंबर दिया जाएगा जिससे पता चलता है कि यह हाई-एंड डिवाइस होगा लेकिन S लाइनअप का फ्लैगशिप डिवाइस नहीं होगा। चलिए देखते हैं डीटेल:
1. Samsung Galaxy S23 FE को Exynos 2200 SoC के साथ पेश किया जाएगा। यह 2 साल पुराने चिप के साथ आएगा। यह 1+3+4 कोर स्ट्रक्चर के साथ आता है जो 4nm सैमसंग मैन्यफैक्चरिंग प्रोसेस पर बना है।
2. डिवाइस में 6/8GB रैम और 128/256GB स्टॉरिज मिलेगा।
3. Samsung अपने Galaxy S23 FE को 50MP के मुख्य कैमरा का साथ देगा। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
4. फोन में 4,500mAh की बैटरी मिलेगी जिसे 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
5. फोन के फ्रन्ट पर 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसे पंच-होल कटआउट का साथ दिया जाएगा।