अगर हम सैमसंग की परंपरा को ध्यान में रखें तो ऐसा देखा जा रहा है कि सैमसंग अपने आगामी फोन यानी Samsung Galaxy Note 10 को इस साल अगस्त के आसपास लॉन्च कर सकता है। हालाँकि अभी इसके लॉन्च में काफी समय है लेकिन आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy Note 10 स्मार्टफोन को लेकर काफी लीक और जानकारी आती जा रही हैं। एक नया लीक भी इस मोबाइल फोन को लेकर आना शुरू हो गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy Note 10 मोबाइल फोन में आपको एक 45W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाली है। अभी हाल ही में ऐसी भी जानकारी सामने आई थी कि सैमसंग की ओर से इस आगामी सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 मोबाइल फोन में हेडफोन जैक को हटाया जा सकता है इसके अलावा इससे सभी अन्य फिजिकल बटन भी रिमूव किये जा सकते हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि Samsung Galaxy Note 10 का सबसे हल्का वैरिएंट एक 3,400mAh क्षमता की बैटरी से लैस होने वाला है।
https://twitter.com/UniverseIce/status/1134754045980110848?ref_src=twsrc%5Etfw
अगर हम टिपस्टर Ice universe की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसके माध्यम से एक फोटो ट्विट किया है, जिसमें Leonardo Da Vinci है, और Binary Code 101101 दिखाई दे रहा है, इसके अलावा आपको इसमें चार्ज सिंबल भी नजर आ रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को आंतरिक तौर पर Da Vinci नाम दिया जा सकता है, जिसका बाइनरी कोड 45 से मेल खाता है। इसका मतलब है कि इस मोबाइल फोन को लेकर ऐसे हिंट मिल रहे हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 45W की फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है।
पिछले महीने ख़बरें सामने आईं थी कि नई Galaxy Note सीरीज़ में चार फोंस को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक कम्पनी इस साल दो Note डिवाइसेज़ को 4G LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगा वहीं दो डिवाइसेज़ 5G मॉडल्स के रूप में सामने आएंगे।
रिपोर्ट में सामने आया है कि स्मॉलर Galaxy Note 10 में 6.28 इंच की डिस्प्ले मिलेगी जबकि बड़ा मॉडल 6.7 इंच की डिस्प्ले से लैस होगा। दो 4G मॉडल्स को 6.28 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा और 5G मॉडल्स को बड़ी डिस्प्ले के साथ उतारा जाएगा। यह भी ख़बरें आ रही हैं कि बड़े मॉडल को चार रियर कैमरा के साथ लाया जाएगा जबकि स्मॉलर वैरिएंट तीन कैमरा से लैस होगा। इन फोंस में मुख्य अंतर मोबाइल नेटवर्क है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।