Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, 6 साल तक मिलेंगे नए-नए अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, 6 साल तक मिलेंगे नए-नए अपडेट, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी मिड-रेंज Galaxy M सीरीज का विस्तार करते हुए नया Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। नया Galaxy M47 5G भारतीय बाजार में 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा गया है, जहां पहले से कई कंपनियां फीचर-लोडेड स्मार्टफोन बेच रही हैं। हालांकि, इस मुकाबले में Samsung की सबसे बड़ी ताकत इसकी लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी मानी जा रही है, जो इस प्राइस रेंज में अलग पहचान बनाती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल HD+ फ्लैट Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें Bypass Charging फीचर भी मिलता है, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलता है। भले ही कुछ प्रतिस्पर्धी कंपनियां इससे तेज चार्जिंग स्पीड ऑफर करती हों, लेकिन Samsung ने बैटरी बैकअप पर अधिक ध्यान दिया है। बड़ी बैटरी उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो पूरे दिन फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट

Galaxy M47 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी है। Samsung इस फोन के लिए 6 साल तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। मिड-रेंज कैटेगरी में इतनी लंबी अपडेट अवधि बेहद कम देखने को मिलती है।

फोन One UI पर चलता है, जिसे Samsung का सबसे मजबूत सॉफ्टवेयर अनुभव माना जाता है। इसमें फीचर-रिच इंटरफेस, नियमित अपडेट और बेहतर इकोसिस्टम इंटीग्रेशन मिलता है। AI फीचर्स के तौर पर Object Eraser, Edit Suggestion और My Filter जैसे टूल दिए गए हैं, जो खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया पर सक्रिय यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Samsung Galaxy M47 5G की कीमत और कलर

Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती इफेक्टिव कीमत 22,999 रुपये रखी गई है, जिसमें कूपन ऑफर और/या बैंक डिस्काउंट शामिल है। कंपनी जल्द ही सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की आधिकारिक कीमत और सेल डेट की जानकारी भी साझा करेगी।

यह स्मार्टफोन Amazon के जरिए Rogue Red और Blaze Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल 4 जुलाई से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर 119 की बहुमंज़िला इमारत में AC ब्लास्ट! लगी भीषण आग, बचने के लिए हर AC यूजर को पता होनी चाहिए ये 5 बातें

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile