Samsung Galaxy M47 5G भारत में 29 जून को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 6 साल तक मिलेंगे अपडेट
Samsung ने भारतीय बाजार के लिए अपने नए M-सीरीज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन इसी महीने अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसके कुछ हफ्ते बाद अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 को भी पेश कर सकती है। M-सीरीज का हिस्सा होने के कारण Galaxy M47 5G में बड़ी बैटरी और तुलनात्मक रूप से किफायती कीमत मिलने की उम्मीद है।
SurveyA NEXT LEVEL MONSTER has entered the game. Presenting the all-new #GalaxyM47 5G – engineered for those who demand more. Experience powerful performance with a Snapdragon processor and LPDDR5X RAM, enhanced durability with Corning® Gorilla® Glass Victus+ and water & dust… pic.twitter.com/Uf7T5weaoM
— Samsung India (@SamsungIndia) June 23, 2026
Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स हुए कन्फर्म
लॉन्च से पहले Samsung ने Galaxy M47 5G के कई प्रमुख फीचर्स की पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन में 4nm प्रोसेस पर आधारित Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ LPDDR5X RAM मिलेगी, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी क्षमता का खुलासा नहीं किया है।
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। गेमिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। इस तकनीक की मदद से गेम खेलते समय फोन सीधे चार्जर से पावर लेता है, जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और लंबे समय तक गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस प्रभावित नहीं होती।
Galaxy M47 5G, Android 16 आधारित Samsung One UI 8.5 पर काम करेगा। कंपनी ने इस फोन के लिए छह बड़े Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की भी गारंटी दी है।

Samsung इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दे रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह ग्लास सामान्य ग्लास की तुलना में चार गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस देता है और करीब दो मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षा देने में सक्षम है।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G में 50MP का OIS ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी।
लॉन्च डेट और उपलब्धता
Samsung Galaxy M47 5G को Rogue Red और Blaze Blue दो कलर ऑप्शन में पेश करेगी। यह स्मार्टफोन 29 जून को लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत का खुलासा कंपनी आधिकारिक लॉन्च इवेंट के दौरान करेगी।
यह भी पढ़ें: Gold Rate Today, 24 June 2026: सोना आज फिर हुआ सस्ता, चांदी में 10 हज़ार से ज्यादा की गिरावट, फ्रेश रेट जानें
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
