Gold Rate Today, 24 June 2026: सोना आज फिर हुआ सस्ता, चांदी में 10 हज़ार से ज्यादा की गिरावट, फ्रेश रेट जानें

Gold Rate Today, 24 June 2026: सोना आज फिर हुआ सस्ता, चांदी में 10 हज़ार से ज्यादा की गिरावट, फ्रेश रेट जानें

Gold Rate Today, 24 June 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार, 24 जून 2026 को कारोबार शुरू होने से पहले उपलब्ध ताजा आंकड़ों के अनुसार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अलग-अलग बाजारों और संस्थाओं द्वारा जारी भावों में भी नरमी देखने को मिली। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 86 रुपये यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 1,46,529 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अन्य बाजारों की बात करें तो बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,46,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक सोना 1,44,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का रेट 1,46,060 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 जून की सुबह 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में भी सोने पर दबाव बना रहा। हाजिर सोने की कीमत घटकर 4,121.10 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

मंगलवार को क्या था सोने का हाल?

मंगलवार को भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मजबूत होने से दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 3,000 रुपये सस्ता हो गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 3,000 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत घटकर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था।

यह स्तर लगभग तीन महीने बाद देखने को मिला। इससे पहले 27 मार्च को सोने का भाव करीब 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी जारी रही और हाजिर सोना 70.33 डॉलर यानी लगभग दो प्रतिशत टूटकर 4,121.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बुधवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। बाजार खुलने से पहले मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 10,500 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। यह करीब 4.3 प्रतिशत की गिरावट है।

MCX पर चांदी का वायदा भाव भी कमजोर रहा। यहां कीमत 574 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत फिसलकर 2,25,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इसका बंद भाव 2,25,834 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी का रेट 2,28,090 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। गुडरिटर्न्स ने इसकी कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताई है। वहीं IBJA के बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक चांदी 2,27,483 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी रही और हाजिर चांदी घटकर 62.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

मंगलवार को कितना टूटा था चांदी का भाव?

पिछले कारोबारी दिन विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती का असर चांदी पर भी देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 10,500 रुपये लुढ़ककर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई थी। यह करीब 4.3 प्रतिशत की गिरावट थी और दो महीने से अधिक समय का सबसे निचला स्तर भी रहा।

इससे पहले 3 अप्रैल को चांदी का भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास था। वहीं वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी चार प्रतिशत से अधिक टूटकर 62.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: शानदार फीचर्स वाले QLED Smart TVs पर जबरदस्त डिस्काउंट, ऑफर ऐसे कि धड़ाधड़ हो रही बुकिंग

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile