Samsung के लेटेस्ट अपकमिंग फ़ोन Galaxy M40 का काफी लम्बे समय से टीज़ किया जा रहा है। आज इस फ़ोन का इंतज़ार खत्म हुआ है। सैमसंग M सीरीज़ के इस नए स्मार्टफोन Galaxy M40 को आज भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस नए सैमसंग स्मार्टफोन को आज शाम 6 बजे लॉन्च किया जायेगा। Galaxy M40 में आपको पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसे कंपनी ने Infinity-O डिस्प्ले नाम दिया है।
इतना ही नहीं, डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 675 SoC हो सकता है। आपको बता दें कि कपंनी ने इस फ़ोन में 32मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के होने की पुष्टि भी कर दी है। इसके साथ ही यह भी बता दिया है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड पाई आउट ऑफ द बॉक्स आएगा और इसके ऊपर One UI की स्किन होगी। Samsung Galaxy M40 में स्क्रीन साउंड टेक्नोलॉजी दी जाएगी।
साथ ही फोन में वॉयस असिस्टेंट के लिए डेडिकेटिड बटन होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के पोस्टर और टीजर्स को Amazon India पर लिस्ट किये हैं और साथ ही कई फीचर्स को भी आधिकारिक तौर पर टीज किए हैं।
स्मार्टफोन स्पेशल तौर पर अमेजन इंडिया पर सेल किया जाएगा। इसके अलावा ऐसा हो सकता है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराए। Samsung Galaxy M30 की जहाँ पहले ही कीमत Rs 17,999 है वहीँ उम्मीद है कि Galaxy M40 की कीमत लगभग Rs 20,000 हो सकती है। Samsung वैसे लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा करेगा। Galaxy M40 का सीधा सामना मार्किट में उपलब्ध Realme 3 Pro, Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Poco F1 स्मार्टफोन्स से होगा।
अबतक आयी रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन में 6.3-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले हो सकती है जिसमें पंच होल कैमरा कटआउट भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में Android 9 Pie OS बेस्ड सैमसंग का अपना One UI होगाफोन में कपंनी 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा से सकती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल शामिल होगा। कहा यह भी जा रहा है कि Galaxy M40 में 3,500mAh की बैटरी दी जाएगी।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।