सैमसंग ने भारत में पेश किया ‘Galaxy Forever’ मॉडल; अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को खरीदना होगा और भी आसान

HIGHLIGHTS

उपभोक्ता अब डिवाइस की कीमत का केवल आधा हिस्सा 12 नो-कॉस्ट EMI में चुकाकर एक साल के लिए Galaxy S26 Ultra या Galaxy S26 Plus के मालिक बन सकते हैं।

12 महीनों के बाद इंडस्ट्री में पहली बार बिना किसी सवाल के 'रिटर्न, रिटेन या अपग्रेड' (Return, Retain or Upgrade) की सुविधा।

Samsung.com और देश भर के 1,500+ सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स पर उपलब्ध।

सैमसंग ने भारत में पेश किया ‘Galaxy Forever’ मॉडल; अब फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को खरीदना होगा और भी आसान

भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने भारत में ‘Galaxy Forever’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक नया स्मार्टफोन ओनरशिप मॉडल है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को और अधिक सुलभ बनाना है। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए तैयार किया गया यह प्रोग्राम, ग्राहकों को एक साल बाद अश्योर्ड बायबैक (assured buyback) के साथ 50% शुरुआती डिस्काउंट और Samsung Care+ के साथ ‘बिना किसी सवाल के वापसी’ की पॉलिसी का वादा करता है। इससे ग्राहक क्रेडिट कार्ड या Samsung Finance+ के जरिए 12 नो-कॉस्ट EMI में डिवाइस की केवल आधी कीमत देकर एक साल के लिए Galaxy S26 Ultra या Galaxy S26 Plus ले सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Finance+ को आसान बैंकिंग और फाइनेंसिंग (financial inclusion) के लिए बनाया गया है ताकि उपभोक्ता कम से कम कागजी कार्रवाई के साथ आसान क्रेडिट और तुरंत लोन अप्रूवल (quick loan approvals) का फायदा उठा सकें। एक साल के बाद, क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहक डिवाइस वापस करके सीधे 50% अश्योर्ड बायबैक ले सकते हैं, या डिवाइस अपने पास रखकर बाकी 50% रकम को अगली 12 नो-कॉस्ट EMI में चुका सकते हैं।

Samsung Finance+ चुनने वाले ग्राहकों को बस अपना डिवाइस वापस करना होगा और अगले Galaxy फ्लैगशिप स्मार्टफोन में अपग्रेड करना होगा। डिवाइस को अपने पास रखने के लिए ग्राहकों को 13वें महीने में बाकी 50% कीमत चुकानी होगी।

Galaxy Forever में 13 महीनों के लिए 13,999 रुपये की कीमत वाला Samsung Care+ भी शामिल है (जिसमें एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन मिलता है), जो पहले दिन से ही डिवाइस की सुरक्षा और बिना किसी सवाल के वापसी का भरोसा देता है।

Galaxy Forever – मुख्य विवरण

  • योग्य डिवाइस: Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 Plus
  • प्रोग्राम फीस: एक साल के लिए 749.92 रुपये महीना
  • अश्योर्ड बायबैक: बिना किसी सवाल के वापसी’ की पॉलिसी के साथ 50% शुरुआती डिस्काउंट पाएं
  • आसान किश्तें: क्रेडिट कार्ड के साथ 12 नो-कॉस्ट EMI में बाकी 50% कीमत चुकाएं
  • सुरक्षा का वादा: 13 महीनों के लिए 13,999 रुपये का Samsung Care+ एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज कवर पाएं
  • फ्लेक्सिबिलिटी: 12 महीनों के बाद रिटर्न, रिटेन या अपग्रेड करें
  • उपलब्धता: Samsung.com और पूरे भारत में 1,500+ सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स

पेमेंट के तरीके

  • Samsung Finance+ (Samsung.com और सैमसंग एक्सपीरियंस स्टोर्स पर)
  • क्रेडिट कार्ड – नो-कॉस्ट EMI (सिर्फ Samsung.com पर)

“Galaxy Forever के साथ, हम ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा मॉडल लाए हैं जो हमारे फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra और Galaxy S26 Plus को भारतीय उपभोक्ताओं की पहुँच में और भी आसान बनाता है। यह प्रोग्राम इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है कि उपभोक्ता साल-दर-साल बिना किसी परेशानी के अपग्रेड करते हुए लेटेस्ट technology इस्तेमाल करना चाहते हैं। Galaxy Forever न केवल technology में, बल्कि यूजर्स के डिवाइसेस खरीदने और अपग्रेड करने के तरीके में भी हमारे नए आइडियाज (innovation) को दिखाता है,” सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, सुमित वालिया ने कहा।

डिवाइसेसशुरुआती कीमतब्याज-मुक्त किस्तें – डिवाइसब्याज-मुक्त किस्तें – गैलेक्सी फॉरएवर प्रोग्राम शुल्कहर महीने की किस्त
Galaxy S26 UltraINR 1,39,999INR 5,833.29INR 749.92INR 6,583.21
Galaxy S26 PlusINR 1,19,999INR 4,999.96INR 749.92INR 5,749.88

सैमसंग ने सीमलेस अपग्रेड, रिटर्न और ऑटोमेटेड सेटलमेंट के लिए सर्विफाई और डी एम आई फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है।

कॉरपोरेट्स और स्टूडेंट्स को बढ़ावा

सैमसंग ने ‘Galaxy Forever’ की सुविधा चुनिंदा कॉरपोरेट कर्मचारियों और स्टूडेंट्स के लिए भी बढ़ाई है। योग्य यूजर्स Samsung Corporate+ और Student+ ऑनलाइन स्टोर्स के जरिए इन खास ओनरशिप फायदों का लाभ उठा सकते हैं, ताकि भारत के युवा और कामकाजी लोग Galaxy ecosystem की cutting edge technology के साथ जुड़े रह सकें।

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo