सैमसंग (Samsung) ने सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) F23 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन गैलेक्सी (Galaxy) एफ-सीरीज़ का ही हिस्सा है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर पर काम कर रहा है, इसके अलावा आपको बता देते है कि यह फोन 5G सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन पहले ही सैमसंग (Samsung) के कुछ आने फोंस के साथ पहले ही Flipkart पर टीज़ किये जा चुके थे। इसलिए, हम पहले से ही जानते थे कि डिवाइस को खरीदने के लिए हमें कहाँ जाना है। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेक्स और फीचर के बारे में हमारे पास पहले से ही जानकारी है। फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 5 के साथ 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 123-डिग्री अल्ट्रावाइड स्नैपर सहित 50MP ट्रिपल कैमरा, 25W चार्जर के साथ 5000mAh की बैटरी, और 5G सपोर्ट मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स के लिए Rs 500 से कम में सबसे बेस्ट रिचार्ज प्लान
सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) F23 का 4GB+128GB वैरिएंट 17,499 रुपये में और 6GB+128GB मॉडल 18,499 रुपये में उपलब्ध है। इसकी सेल फ्लिपकार्ट, सैमसंग (Samsung) के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर पर 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से होगी। शुरुआती कीमत के तौर पर, आप डिवाइस के बेस वेरिएंट को ₹14,999 में खरीद सकते हैं, जबकि 6GB रैम वेरिएंट की कीमत ₹15,999 होगी।
यह भी पढ़ें: हाल ही में OTT पर रिलीज़ हुए ये शॉ हैं सस्पेंस और थ्रिलर से भरे, नहीं देखें तो ज़रूर देखें इन्हें
सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) F23 एक्वा ब्लू और फॉरेस्ट ग्रीन रंगों में उपलब्ध है। फोन में डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है, इसके अलावा फोन में आपको एक 6.4-इंच की FHD+ 120Hz डिस्प्ले मिल रही है। इसके छोटे से Infinity-V कटआउट में 8MP का सेल्फी स्नैपर मौजूद है। फोन में बैक पर आपको एक 50MP का मेन कैमरा मिल रहा है, इतना ही नहीं इस फोन में आपको एक 8MP का 123-डिग्री अल्ट्रावाइड स्नैपर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी है। फोन में यानि गैलेक्सी (Galaxy) F23 एक स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर मौजूद है। फोन के मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन को देखें तो आपको इसमें 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी
यह जिस सॉफ्टवेयर के साथ आता है वह Android 12 आधारित One UI 4.1 है। यह 2 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्युरिटी अपडेट के साथ आता है। अंत में आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 25W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Amazon पर ऐसे मिल रहा है iQOO Z3 5G पर Rs 6000 तक का डिस्काउंट