भारत में सैमसंग गैलेक्सी F22 का लॉन्च आज होने वाला है। आगामी सैमसंग फोन गैलेक्सी एफ-सीरीज़ में चौथा स्मार्टफोन होगा – इसके पहले कंपनी ने इस सीरीज में गैलेक्सी F02s, गैलेक्सी F12, और गैलेक्सी F62 को लॉन्च किया जा चुका है, हालाँकि अब नए फोन के तौर पर 2021 में भारत में डेब्यू के लिए Samsung Galaxy F22 भी तैयार है। आधिकारिक घोषणा से पहले, सैमसंग गैलेक्सी F22 के स्पेक्स सामने आ चुके थे। सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से इन स्पेक्स को देखा गया था। कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी ए22 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे इस साल की शुरुआत में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
Samsung Galaxy F22 के लिए कहा जा रहा है, 91Mobiles की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मोबाइल फोन को इंडिया में मार्किट में मात्र Rs 15,000 के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन का लॉन्च इंडिया में आज दोपहर 12 बजे होने वाला है। इस फोन की उपलब्धता के बारे में चर्चा करें तो इसे Flipkart के साथ साथ सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर भी सेल के लिए लाया जायेगा।
आपको बता देते हैंकि साउथ कोरिया की कंपनी की ओर से इस मोबाइल फोन यानी Samsung Galaxy F22 के कुछ स्पेक्स भी सामने आ चुके हैं। ऐसा माना जा रहा हा कि फोन में आपको एक 6.4-इंच की HD+ sAMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। सैमसंग के इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जिसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी सेंसर भी मिलने वाला है।
फोन में आपको एक 6000mAh की बैटरी भी मिलने वाली है। इसके अलावा सामने आ रहा है कि फोन में आपको एंड्राइड 11 का सपोर्ट मिलने वाला है। साथ ही इसके अलावा फोन में आपको मीडियाटेक MT6769T प्रोसेसर भी मिलने वाला है। जो मीडियाटेक Helio G80 है. इसके अलावा फोन में आपको 4GB रैम भी मिलने वाली है।