धड़ाम हुई सैमसंग के इन फोन्स की कीमत..लॉन्च प्राइस से ज्यादा कीमत में मिलेंगे फोन, देखें नया प्राइस

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A37 के साथ साथ Samsung Galaxy A57 के प्राइस बढ़ चुके हैं।

यह दूसरी बार है कि इन दोनों ही फोन्स की कीमत बढ़ी है।

यहाँ देखें अब इन दोनों सैमसंग फोन्स की कीमत क्या है!

धड़ाम हुई सैमसंग के इन फोन्स की कीमत..लॉन्च प्राइस से ज्यादा कीमत में मिलेंगे फोन, देखें नया प्राइस

अगर आप सैमसंग की जानी पहचानी प्रीमियम मिड-रेंज A-सीरीज के हैंडसेट खरीदने की योजना बना रहे थे, तो नोट कर लें कि आपकी जेब पर अब पहले से कहीं ज्यादा बोझ पड़ने वाला है। सैमसंग (Samsung) ने भारतीय बाजार में अपने दो प्रमुख स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A57 और Samsung Galaxy A37 की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी कर दी है। यहाँ हैरान करने वाली बात यह है कि कंपनी ने महज दो हफ्ते पहले (अगस्त के अंत में) ही इन दोनों डिवाइसेज के दाम 5,000 तक बढ़ाए थे।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अब सितंबर 2026 के नए प्राइस रिवीजन के तहत चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में 3,000 से लेकर 6,000 रुपये तक बढ़ चुकी हैं। नई दरें 6 सितंबर 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं। इसका मतलब है कि अब अगर आप Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 को खरीदना चाहते हैं तो आपको लॉन्च प्राइस के मुकाबले बेहद ज्यादा पैसे अदा करने होंगे। आइए अब इन दोनों ही फोन्स की कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नई और पुरानी कीमत में अंतर

मॉडलरैम और स्टोरेजपुरानी कीमत (अगस्त 2026)नई प्रभावी कीमतकुल बढ़ोतरी
Galaxy A578GB + 256GB59,999 कीमत62,999 कीमत3,000 कीमत
Galaxy A5712GB + 256GB67,499 कीमत72,499 कीमत5,000 कीमत
Galaxy A378GB + 128GB43,999 कीमत46,999 कीमत3,000 कीमत
Galaxy A378GB + 256GB50,499 कीमत54,499 कीमत4,000 कीमत
Galaxy A3712GB + 256GB57,999 कीमत63,999 कीमत6,000 कीमत

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर कैसे हैं

डिस्प्ले की बात करें तो यह फोन 6.7-इंच का Full HD+ सुपर एमोलेड पैनल के साथ आते हैं, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस और मजबूत Corning Gorilla Glass Victus+ की सुरक्षा से लैस हैं। दोनों डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलते हैं। सैमसंग की सबसे बड़ी ताकत इसका सॉफ्टवेयर वादा माना जा रहा है, असल में, इन दोनों ही फोन्स के साथ कंपनी 6 साल के बड़े ओएस अपग्रेड्स और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने की गारंटी दे रही है।

प्रोसेसर और कैमरा कैसे हैं?

Samsung Galaxy A57 में नया और ज्यादा ताकतवर Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है, जबकि Galaxy A37 को Exynos 1480 प्रोसेसर पावर देता है। हालांकि ये चिपसेट्स रोजमर्रा के काम और गेमिंग आसानी से संभालते हैं, लेकिन 60-70 हजार रुपये के बजट में यूज़र्स अक्सर स्नैपड्रैगन 8-सीरीज जैसे ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर्स की उम्मीद करते हैं।

दोनों फोन्स में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फर्क केवल अल्ट्रा-वाइड एंगल में है, Samsung Galaxy A57 में 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है, जबकि A37 में 8MP का सेंसर दिया गया है। एक बात यहाँ ज्यादा ध्यान देने वाली है, इस कीमत पर भी दोनों फोन्स में कोई डेडिकेटेड टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस नहीं मिलता।

बैटरी और चार्जिंग क्षमता

दोनों ही स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अगर आप इन दोनों ही फोन्स में किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें कि इन दोनों ही फोन्स की कीमत में यह दूसरी बढ़ोत्तरी हुई है। अब ऐसे में, आप इन फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो आपको इनकी खासियत जान लेना चाहिए।

असल में, अगर आपकी प्राथमिकता क्लीन सॉफ्टवेयर, बेमिसाल डिस्प्ले क्वालिटी, सैमसंग का ईकोसिस्टम और 6 साल तक निश्चिंत होकर फोन चलाना है, तो ये दोनों मॉडल आज भी बेस्ट ऑप्शन हैं। लेकिन अगर आप गेमिंग परफॉर्मेंस, टेलीफोटो जूम कैमरा और बड़ी बैटरी को प्राथमिकता देते हैं, तो इस बढ़े हुए बजट में बाजार में मौजूद अन्य फ्लैगशिप ऑप्शन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी माने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: iQOO Z11xa 5G vs Vivo T5x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile