Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च, 6.7-इंच स्क्रीन और 5000mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G भारत में लॉन्च, 6.7-इंच स्क्रीन और 5000mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G को लॉन्च कर दिया है. दोनों ही फोन में ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स एक जैसे हैं. हालांकि, कैमरा डिपार्टमेंट में आपको Galaxy A57 5G में अपग्रेड देखने को मिलेगा. आइए पहले दोनों फोन की कीमत के बारे में बात कर लेते हैं. इसके बाद आपको Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताएंगे.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G की कीमत

Sansung Galaxy A57 5G को Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है. जबकि Galaxy A37 5G को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया जाएगा.

Samsung Galaxy A57 5G 8GB + 256GB – 56,999 रुपये
Samsung Galaxy A57 5G 12GB + 256GB – 62,499 रुपये

Samsung Galaxy A37 5G 8GB + 128GB – 41,999 रुपये
Samsung Galaxy A37 5G 8GB + 256GB – 47,499 रुपये

Samsung Galaxy A37 5G 12GB + 256GB – 52,999 रुपये

Samsung Galaxy A57 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A57 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster फीचर के साथ आता है. स्क्रीन स्मूद स्क्रॉलिंग और ब्राइट आउटडोर विजिबिलिटी देने के लिए डिजाइन की गई है. इसमें 8GB और 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A57 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा (f/1.8), 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) और 5MP का मैक्रो कैमरा (f/2.4) शामिल है. फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा (f/2.2) मिलता है. फोन में 5000mAh बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. यह डिवाइस Android 16 पर आधारित One UI 8.5 पर चलता है.

डिजाइन की बात करें तो इसका साइज 161.5 × 76.8 × 6.9mm है और वजन 179 ग्राम है. फोन में IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है. सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox दिया गया है.

Samsung Galaxy A37 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy A37 5G में भी 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster के साथ आता है. यह स्मार्टफोन 8GB और 12GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है.

कैमरा सेटअप में Galaxy A37 5G में 50MP का मेन कैमरा (f/1.8), 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) और 5MP का मैक्रो कैमरा (f/2.4) दिया गया है. फ्रंट में 12MP का कैमरा (f/2.2) मिलता है. इस फोन में भी 5000mAh बैटरी दी गई है. यह Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है, जिससे लेटेस्ट फीचर्स और अपडेट मिलते हैं. Galaxy A37 5G का साइज 162.9 × 78.2 × 7.4mm है और वजन 196 ग्राम है. इसमें भी IP68 रेटिंग और Samsung Knox सिक्योरिटी मिलती है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile