Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन को विएतनाम के बाजार में मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि यह जानकारी एक टिपस्टर के माध्यम से सामने आ रही है। एक नए लीक से इस मोबाइल फोन के लॉन्च डिटेल्स और इसकी अनुमानित कीमत के अलावा इसके कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। ऐसा सामने आ रहा है कि Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन को एक 6.5-इंच की Super AMOLED स्क्रीन से लैस करके लॉन्च किया जाने वाला है।
अगर हम टिपस्टर यानी ट्विटर पर इस व्यक्ति के द्वारा किये गए एक ट्विट पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैकि इस मोबाइल फोन यानी सैमसंग गैलेक्सी ए52 को लेकर काफी कुछ सामने आया है। आपको बता देते है कि इसकी कीमत भी लॉन्च से पहले सामने आई है। आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को विएतनाम में लगभग VND 9,300,000 में लॉन्च किया जा सकता है, यह भारतीय रुपयों में देखें तो यह कीमत लगभग Rs 29,000 के आसपास बैठती है। हालाँकि ऐसा भी सामने अ रहा है कि इसके 5G वैरिएंट को कंपनी की ओर से VND 11,000,000 यानी लगभग Rs 34,900 में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि यह जानकारी कंपनी की ओर से सामने नहीं आई है, लेकिन इस टिपस्टर के माध्यम से तो ऐसा ही सामने आ रहा है।
https://twitter.com/chunvn8888/status/1359488323798982664?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता देते है कि सैमसंग के इस आगामी फोन को कंपनी एंड्राइड 11 पर लॉन्च कर सकती है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको एक 6.5-इंच की Super AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। आपको बता देते हा कि इस मोबाइल फोन के 4G मॉडल को इस टिपस्टर के अनुसार क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 720G के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसके 5G मॉडल को कंपनी की ओर से क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 750G के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A52 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है, जो 64MP प्राइमरी सेंसर के अलावा एक 12MP के अन्य सेंसर के साथ दो 5MP के सेंसर से लैस है। हालाँकि इसके अलावा आपको इस मोबाइल फोन में विडियो कॉल आदि के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है।
फोन में यानी सैमसंग गैलेक्सी ए52 में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो 25W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आने वाली है। इसके अलावा इस मोबाइल फ़ोन को आप ब्लैक। ब्लू लैवेंडर और वाइट रंगों में ले सकते हैं।