gold price kerala
Gold-Silver Price Today, 27 July 2026: वीकेंड की छुट्टियों के बाद आज सर्राफा और कमोडिटी बाजार फिर से खुलने जा रहे हैं। बाजार खुलने से पहले उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,43,066 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,42,821 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,103.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं, बुलियन्स के मुताबिक सोने का रेट 1,43,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक सोने की कीमत 1,42,757 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दूसरी ओर, गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया है।
शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने के कारण 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये सस्ता होकर 1,47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को यही कीमत 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में सोने के दाम नीचे आए। वहीं, वैश्विक बाजार में हाजिर सोना मामूली मजबूती के साथ 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया।
दो दिन की छुट्टी के बाद बाजार खुलने से पहले चांदी के वायदा भाव में भी बदलाव देखने को मिला। MCX पर चांदी का वायदा भाव 2,22,301 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,19,375 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 59.96 डॉलर प्रति औंस रही। बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,22,870 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, IBJA के मुताबिक सोमवार सुबह तक इसका रेट 2,19,556 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
शुक्रवार को घरेलू बाजार में कमजोर मांग और कारोबारियों की भारी बिकवाली का असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs Vivo T5 Lite vs OnePlus N6: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना