धड़ाम हो गई Samsung के वाले फोन की कीमत..14000 का मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

Samsung के इस 5G फोन का प्राइस इस समय काफी घट चुका है।

Samsung के इस Galaxy फोन को आप 14000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

Samsung के इस फोन कर ऑफर डिस्काउंट देखकर आप भी इसे खरीदने दौड़ पड़ेंगे।

सैमसंग के फोन खरीदने की चाहत हमारे देश में बहुत से लोगों को होती है, ऐसा ही कुछ भाव इन्हें Apple iPhones खरीदते समय भी आता है लेकिन कीमत देखकर अक्सर सभी को मन मारना ही पड़ता है। Samsung Galaxy A35 5G जब लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 32,999 रुपये के आसपास थी। हालांकि, इस प्राइस रेंज में उस समय यह फोन बेहतरीन तो था, लेकिन बहुत से लोग इसे खरीद नहीं पाए थे। अब जो भी लोग Samsung के इस फोन को उस समय नहीं खरीद पाए थे, वह इसे इस समय खरीद सकते हैं। असल में, फोन को इस समय सस्ते में सेल किया जा रहा है, ऐसे में इसे खरीदने का आपके पास एक बढ़िया मौका है। Flipkart पर इस समय Samsung Galaxy A35 5G को केवल 18,999 रुपये के प्राइस में सेल कर रहा है। इसका मतलब है कि फोन के प्राइस में 14,000 रुपये की गिरावट आई है। लॉन्च प्राइस से सीधे ही इसे 14000 रुपये कम कर दिया है, इसे आप प्राइस में धड़ाम की गिरावट भी कह सकते हैं। क्योंकि अचानक ही इस फोन का प्राइस अर्श से फर्श पर या चुका हिय। अब इतनी बड़ी छूट के बाद भी अगर यह फोन काम का न हो तो बात अलग है, लेकिन सच यह है कि यह फोन इस कीमत पर काफी दमदार साबित होता है।

डील इतने पर ही खत्म नहीं होती है?

18,999 रुपये के बेस प्राइस के ऊपर आपको और भी ज्यादा बचत करने का मौका दिया जा रहा है। असल में, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI Credit Card हैं और आप इनकी मदद से ही पेमेंट कर रहे हैं तो आपको 950 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी आपको Flipkart पर मिल रहा है, इसका मतलब है कि फोन को आप महीने महीने की पेमेंट में खरीद सकते हैं, आप केवल 668 रुपये प्रति महीने की शुरुआती EMI पर फोन को खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पावर कट में भी ‘दनादन’ चलेगा Cooler, जून की गर्मी के लिए इससे बेस्ट जुगाड़ नहीं मिलेगा

अगर घर में पुराना कोई स्मार्टफोन पड़ा है जो अब किसी काम का नहीं रहा, तो Flipkart के Exchange Offer के तहत 13,250 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है, इस डिस्काउंट के बाद आपको फोन कौड़ियों के भाव ही मिल जाने वाला है। इस डील को देखकर आप जरूर कहेंगे कि ऐसा डिस्काउंट पहले कभी आपने देखा ही नहीं है।

सैमसंग फोन में क्या है सबसे खास?

Samsung Galaxy A35 5G में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस कीमत पर इतना चमकदार और स्मूद डिस्प्ले मिलना सच में बड़ी बात है। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है जिसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है। रोजमर्रा के काम हों, थोड़ी बहुत गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, यह कॉम्बो अच्छा खासा काम करता है।

कैमरे की बात करें तो बैक पर 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 5,000mAh की है और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन Android 15 पर चलता है और Samsung का वादा है कि 6 साल तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।

क्या इस प्राइस में खरीदना चाहिए सैमसंग फोन?

19 हजार से कम में Samsung का ब्रांड, AMOLED डिस्प्ले, 12GB RAM, 5,000mAh बैटरी और 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट एक साथ मिल रहा है। इस बजट में यह सब मिलना लगभग एक मुश्किल काम है। हालांकि, अगर आपको इस प्राइस में एक भरोसेमंद ब्रांड मिल रहा है तो आपको इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। इस प्राइस में आपको यह फोन शायद ही कोई और देने वाला है। ऐसे में आपको इस डील को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कबाड़ा समझ के फेंक ना देना ‘पुरानी बोलत’..गर्मी में वरदान हैं ये.. Cooler को बना देती हैं AC का बाप

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :