Samsung ने इस साल फ़रवरी में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy A30 लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन का अगला वर्जन Galaxy A30s होगा जिस पर कंपनी काम कर रही है। 91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और फोन को इनफिनिटी-V डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। A30s पिछले Galaxy A30 का हाई-स्पेक्स वैरिएंट है जो इनफिनिटी-U डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा।
सोर्स में दावा किया गया है कि Galaxy A30s की डिस्प्ले एक बढ़िया अपग्रेड नहीं है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए अतिरिक्त कैमरा लेंस को रखा जाएगा। इसके अलावा, सैमसंग ने भारत में Galaxy A30s की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है, इसका मतलब है कि डिवाइस को जल्द पेश किया जाएगा।
Samsung का एक फोन SM-A307FN मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि फोन ओक्टा-कोर चिपसेट से लैस होगा जो 1.58GHz पर क्लोक्ड होगा और इसे 3GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। यह आगामी Galaxy A30s फोन हो सकता है। अभी Galaxy A30s से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Samsung Galaxy A30 में आपको 6.4-inch Full HD+ (2340 x 1080 pixels) Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 के साथ मिलती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन octa-core Exynos 7870 प्रोसेसर से लैस है और Mali-G71 GPU इसमें दिया गया है। Samsung Galaxy A30 3GB RAM के साथ 32GB इन बिल्ट स्टोरेज / 4GB RAM के साथ 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है जिसे 512GB तक microSD कार्ड के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। Samsung Galaxy A30 Android 9.0 Pie आउट ऑफ़ द बॉक्स रन करता है और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है।
ऑप्टिक्स में इसमें 16-megapixel प्राइमरी कैमरा f/1.7 aperture के साथ, PDAF, LED फ़्लैश और एक 5-megapixel ultra-wide camera f/2.2 aperture के साथ मिलता है। फ्रंट में फ़ोन में 16-megapixel कैमरा, f/2.0 aperture के साथ है। डिवाइस में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, Bluetooth 5, GPS + GLONASS, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), NFC, USB Type-C सपोर्ट और एक 4000mAh बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है।