Samsung Galaxy A27 5G भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस, जान लीजिए कीमत

HIGHLIGHTS

Samsung Galaxy A27 5G भारत में 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है.

Samsung इस स्मार्टफोन के लिए 6 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा मिलता है.

Samsung ने भारत में अपना नया Samsung Galaxy A27 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, लॉन्च ऑफर्स और सेल डेट का भी ऐलान कर दिया है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है. इसके अलावा कंपनी इस फोन के लिए 6 साल तक Android अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है.

Samsung Galaxy A27 5G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy A27 5G का 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये में लॉन्च किया गया है. वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. इसका टॉप वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 37,499 रुपये है. लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड और UPI ट्रांजैक्शन पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा.

यह स्मार्टफोन 3 जुलाई से Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इसे Black, Light Green और Light Pink कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

Samsung Galaxy A27 5G के फीचर्स

Samsung Galaxy A27 5G में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आता है.

फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है. कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को 6 Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. इसमें 4nm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है.

50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :