Rs 20000 की श्रेणी में लॉन्च हुआ Samsung का धांसू स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरा, बड़ी बैटरी से है लैस

Highlights

Samsung Galaxy A13 5G हुआ लॉन्च

20000 हज़ार की श्रेणी में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A13 5G

जानें Samsung Galaxy A13 5G के स्पेक्स

Samsung Galaxy A13 5G को US में लॉन्च हो गया है। यह लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन साउथ कोरिया की कंपनी ने 1 दिसंबर को लॉन्च किया है। डिवाइस को मीडियाटेक डिमेन्सिटी 700 SoC (MediaTek Dimensity 700 SoC) द्वारा संचालित किया गया है और इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप (triple camera setup) दिया गया है। हालांकि, अभी तक फोन के आधिकारिक भारतीय लॉन्च की जानकारी का पता नहीं चला है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

क्या है Samsung Galaxy A13 5G की कीमत

Galaxy A13 5G को US में $249.99 (लगभग Rs 18,700) में लॉन्च किया गया है। फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

Samsung Galaxy A13 5G स्पेक्स

सैमसंग गैलक्सी A13 5G (Samsung Galaxy A13 5G) में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 720 x 1600 पिक्सल का HD+ रेजोल्यूशन ऑफर करती है। फोन की डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटर-ड्रॉप नौच दिया गया है जिसे सैमसंग इंफिनिटी V (Infinity-V) स्क्रीन कहता है।

डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप (triple camera setup) मिलेगा। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसके साथ दो 2MP के मैक्रो और डेप्थ सेन्सर दिए गए हैं। डिवाइस के फ्रंट पर 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन मीडियाटेक डिमेन्सिटी 700 SoC द्वारा संचालित है और इसे Mali G57 GPU के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 64GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है और फोन एंडरोइड 11 पर आधारित OneUI 3.0 पर काम करता है।

Samsung Galaxy A13 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm हैडफोन जैक, USB टाइप-C पोर्ट और Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac आदि सपोर्ट दिया गया है। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile