नई ताकत के साथ इंडिया में कम कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Note 10S का लेटेस्ट वर्जन, देखें सबकुछ
Xiaomi की ओर से Redmi Note 10S स्मार्टफोन के नए वैरिएन्ट को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है
इस स्मार्टफोन को इंडिया के मार्किट में नई रैम और स्टॉरिज के साथ लॉन्च किया गया है
इस फोन की सेल कल यानि 3 दिसम्बर को पहली दफा होने वाली है

Xiaomi की ओर से Redmi Note 10S स्मार्टफोन के नए वैरिएन्ट को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को इंडिया के मार्किट में नई रैम और स्टॉरिज के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन की सेल कल यानि 3 दिसम्बर को पहली दफा होने वाली है, यानि Redmi Note 10S के इस नए वैरिएन्ट को सेल के लिए पहली बार कल यानि 3 दिसम्बर को लाया जाने वाला है।
इस जानकारी को कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से दी है। इस ट्वीट से सामने आ रहा है कि फोन को 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि आने स्पेक्स आदि की बात करें तो यह पहले के जैसे ही हैं। यानि स्पेक्स में किसी भी बदलाव के बिना Redmi Note 10S के नए रैम और स्टॉरिज मॉडल को इंडिया के मार्किट में लॉन्च कर दिया गया है, इसके अलावा यह पहली दफा कल ही सेल के लिए भी आने आने वाला है।
The SAVAGE just got SAVAGER.
— Redmi India - #RedmiNote11T5G (@RedmiIndia) December 2, 2021
Introducing: #RedmiNote10S
8GB+ 128GB
More performance, more utility isn't just wishful thinking anymore.
It can be your #Savage reality!!
First Sale on 03.12.21
Available on https://t.co/cwYEXeds6Y | @amazonIN | Mi Homes
Starts @ just 17,499* pic.twitter.com/68Kyy9Slz3
कब आए सेल पर
अगर सेल की चर्चा करें तो आपको बात देते है कि फोन को सेल के लिए 3 दिसम्बर को पहली बार ही लाया जाने वाला है। इस सेल की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हो जाने वाली है। फोन को आप ऐमज़ान इंडिया और Mi Homes से खरीद सकते हैं।
Redmi Note 10S Specs (रेडमी नोट 10S स्पेक्स)
Redmi Note 10S में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल रही है जो FHD+ रेजोल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और कोरनिंग गोरिला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। डिवाइस के साइड पर पॉवर बटन के ऊपर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और यह एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। Redmi Note 10S मीडियाटेक हीलियो G95 SoC द्वारा संचालित है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर शामिल है। फोन के फ्रंट पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा पंच होल में रखा गया है।
