Reliance Jio ने कुछ समय पहले Rs 3,499 की कीमत वाला नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। प्लान में हर रोज़ 3GB हाई-स्पीड डाटा मिलेगा। यह जियो का सबसे महंगा रीचार्ज प्लान है। जियो कंपनी के पास कम दाम में आने वाले 4G जियो डाटा वाउचर भी मौजूद है। अगर आपको अधिक डाटा की ज़रूरत होती है तो आप यह डाटा वाउचर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बहुत ही बढ़िया 4G डाटा वाउचर के बारे में बता रहे हैं।
जियो डाटा वाउचर की बात करें तो इसमें यूजर्स को कुल 1GB डाटा मिलता है। यह प्लान मौजूदा प्लान की वैधता के साथ चलता है। अगर आप 1 साल की वैधता के साथ यह प्लान लेते हैं तो यह प्लान पूरे साल तक चलता है।
Jio के Rs 51 वाले डाटा वाउचर में कुल 6GB डाटा मिल रहा है। डाटा के अलावा, प्लान में कोई और अन्य प्रकार के लाभ नहीं मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले डाटा के खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps रह जाती है। इसकी वैधता भी मौजूदा प्लान जैसी होती है।
Reliance Jio के इस प्लान में यूजर्स को 12GB डाटा मिल रहा है। यह डाटा खत्म होने के बाद स्पीड कम होकर 64Kbps हो जाती है। इसकी वैधता भी ग्राहक के मौजूदा प्लान जितनी है।