Redmi-Realme समेत इन 4 कंपनियों के फोन हुए महंगे, नया प्राइस देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका
भारत में जो लोग स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं उनके लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक कई बड़ी कंपनियों ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन्स की कीमतों में तुरंत प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। यह जानकारी मशहूर टिप्स्टर Abhishek Yadav ने साझा की है। रिपोर्ट के अनुसार Nothing, OnePlus, Realme और Xiaomi ने अपने कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि Nothing के CEO Carl Pei ने 2026 की शुरुआत में ही X पर इस बढ़ोतरी का संकेत दिया था।
SurveyNothing:
Nothing के स्मार्टफोन्स की बात करें तो कंपनी ने अपने तीन मॉडल्स की कीमतों में बदलाव किया है। Nothing Phone (3a) Lite अब 27,999 रुपये से शुरू होता है, जबकि पहले इसकी कीमत 24,999 रुपये थी। इसका 256GB वेरिएंट अब 29,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं Nothing Phone (4a) की कीमत भी बढ़ाई गई है, जिसमें 8GB + 128GB मॉडल अब 34,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट 40,999 रुपये में मिल रहा है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Nothing Phone (4a) Pro में देखने को मिली है, जिसकी शुरुआती कीमत अब 39,999 से बढ़कर 44,999 रुपये हो गई है और टॉप वेरिएंट 45,999 रुपये से बढ़कर 50,999 रुपये तक पहुंच गया है।
OnePlus:
OnePlus ने भी अपने फ्लैगशिप फोन्स की कीमतों में बदलाव किया है और नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं। OnePlus 15 का 12GB + 256GB मॉडल अब 77,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 72,999 रुपये था। वहीं इसका 16GB + 512GB वेरिएंट 79,999 रुपये से बढ़कर 85,999 रुपये हो गया है। इसके अलावा OnePlus 15R की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब इसका बेस वेरिएंट 50,499 के बजाए 52,999 रुपये में उपलब्ध है।
Realme:
Realme ने भी अपने कई बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा किया है। कंपनी ने कुल छह मॉडल्स पर कीमत बढ़ाई है और सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी लागू की गई है। इनमें Realme C71 4G, Realme 15x 5G, Realme 15T 5G, Realme C85 5G, Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की नई शुरुआती कीमतें अब 11,999 रुपये से लेकर 44,999 रुपये तक पहुंच गई हैं।
Xiaomi:
वहीं Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi के तहत आने वाले मॉडल्स में भी कीमत बढ़ाई गई है। Redmi Note 15 Pro की शुरुआती कीमत अब 31,999 रुपये हो गई है, जबकि Redmi Note 15 Pro+ 39,999 रुपये से शुरू होता है। टिप्स्टर Sanju Choudhary के अनुसार कुछ हाई-स्पेक वेरिएंट्स में 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है।
कुल मिलाकर, अलग-अलग कंपनियों द्वारा अचानक किए गए इस प्राइस हाइक का असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले नई कीमतों को चेक करना जरूरी हो गया है।
यह भी पढ़ें: क्या आपके फोन पर भी आया “Extremely Severe Alert” मैसेज? जानें क्या है इसका मतलब
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile