शाओमी के फैन्स के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शाओमी के फैंस लंबे समय से जिस प्रोडक्ट के लिए इंतज़ार कर रहे थे, आखिरकार उसे लेकर या ऐसा कहें की उसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने आधिकारिक तौर पर एक बड़ी घोषणा कर दी है। कंपनी ने इंडिया में शाओमी नोट 17 स्मार्टफोन के लॉन्च की डेट की जानकारी दे दी है। Redmi Note 17 को इंडिया के बाजार में 6 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन के लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेज़न (Amazon) पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, यहीं से फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन की भी पहली झलक सामने आ रही है। आइए इस फोन को लेकर सामने आई सम्पूर्ण जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
फोन को लेकर सामने आए एक टीज़र में कंपनी ने इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी यानी इसकी दमदार बैटरी को हाइलाइट करते हुए इसे ‘Redmi Note 17 mAhster Edition’ का नाम दिया है। इससे यह भी हिंट मिल रहा है कि जैसा कहा जा रहा था इस फोन में एक बड़ी 8000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह बैटरी रेडमी फोन्स के इतिहास की सबसे बड़ी बैटरी में से एक होने वाली है। माइक्रोसाइट से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन को Blue और Purple कलर में पेश किया जा सकता है।
अगर इस फोन के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखा जाए तो फोन में काफी कुछ होने की जानकारी मिल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस (2396 x 1080 पिक्सल) रेजोल्यूशन वाली बड़ी 7-इंच की OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। इस फोन को कंपनी क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 (Snapdragon 4 Gen 4) प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है।
इसके अलावा, फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग आदि के लिए फोन में एक 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इन सबके साथ साथ फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग से लैस होने वाला है, फोन को एंड्रॉइड 16 पर आधारित शाओमी के लेटेस्ट HyperOS 3 पर लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Vivo T5x vs Vivo T5 Pro: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना