9000mAh की जम्बो बैटरी के साथ एंट्री मारेगा Redmi Note 17 Pro! सामने आई पक्की डिटेल्स

9000mAh की जम्बो बैटरी के साथ एंट्री मारेगा Redmi Note 17 Pro! सामने आई पक्की डिटेल्स

Xiaomi ने हाल ही में अपने आने वाले सबसे शानदार स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro का टीज़र रिलीज़ किया है, कहा जा रहा है की यह स्मार्टफोन चीन में 14 जुलाई को लॉन्च होगा और इसमें देखने को मिल सकते हैं काफी नए और दमदार फीचर्स. इस बार स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने सबसे ज्यादा ध्यान इसके बैटरी, डिस्प्ले और अन्य स्पेक्स की क्वालिटी पर दिया है. इस स्मार्टफोन में कुछ ऐसे स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं जो और मिड रेंज स्मार्टफोन्स में शायद ही मिलते हैं. अगर आप भी इस स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां है इसके स्पेक्स और टीज़र की सारी डिटेल्स.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Redmi Note 17 Pro की बैटरी में क्या है खास?

एक मिड रेंज स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी मिलना ही अपने आप में एक चौंका देने वाली बात तो है ही लेकिन Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन में एक और खास बात है जो इसे इस सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन्स से बिलकुल अलग बना देती है. इस स्मार्टफोन की बिक्री के समय से Xiaomi इस पर एक बैटरी गारंटी दे रहा है जिसके तहत अगर इस स्मार्टफोन को खरीदने के 4 साल के अंदर – अंदर आपके फोन की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से नीचे चली जाए तो आप इस पर एक फ्री रिप्लेसमेंट पा सकते हैं. वहीं अगर 5 साल के बाद आपकी बैटरी 80 प्रतिशत से नीचे चली जाती है तो आपको इस से ज्यादा बड़ी कैपेसिटी की बैटरी मिल सकती है.

ऐसी गारंटी शायद ही किसी मिड रेंज स्मार्टफोन में देखने को मिलती होगी. 9000mAh की दमदार बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 67W की चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है जो इसे 0 प्रतिशत की चार्जिंग से 100 प्रतिशत तक एक घंटे तक के समय में ला सकता है. इसके साथ ही इसमें 22.5W तक की रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है जो इस स्मार्टफोन को Earbuds और अन्य गैजेट्स के लिए एक बढ़िया पावर बैंक बना देती है.

IP69 और IP69K की रेटिंग

कई मिड रेंज स्मार्टफोन्स IP68 रेटिंग पर ही रुक जाते हैं लेकिन यह स्मार्टफोन IP66 से लेकर IP69K तक की रेटिंग के साथ आता है. इसके साथ ही इस दमदार स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास Victus की प्रोटेक्शन भी मिलती है जो कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है.

Redmi Note सीरीज का सबसे ब्राइट डिस्प्ले

Xiaomi Redmi Note 17 Pro में एक 6.83 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जो 3500 तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले में 1.5K रेसोलुशन भी मिलता है और यह स्मार्टफोन 1 निट तक की ब्राइटनेस को भी सपोर्ट करने में सक्षम है.

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 100x 5G की आ गई लॉन्च डेट.. मिलेगी 8000mAh की जम्बो बैटरी

By: Ananya Sharma (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile