Realme Narzo 100x 5G की आ गई लॉन्च डेट.. मिलेगी 8000mAh की जम्बो बैटरी

HIGHLIGHTS

Realme Narzo 100x 5G को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।

Realme के इस फोन को कंपनी 8000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च करेगी।

रियलमी फोन को कंपनी 30000 रुपये के अंदर के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।

Realme Narzo 100x 5G की आ गई लॉन्च डेट.. मिलेगी 8000mAh की जम्बो बैटरी

भारत में हो सकता है कि आने वाले समय में सस्ते फोन्स को लॉन्च किया जाना बंद ही कर दिया जाए, ऐसा एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है। आप उस रिपोर्ट को इस लेख के आखिर में पढ़ सकते हैं। हालांकि, दूसरी ओर इंडिया के बाजार में नए नए फोन्स को लॉन्च किया जाना रुक नहीं रहा है। नए नए फोन्स को बाजार में उतारा जा रहा है। कुछ फोन्स दमदार कैमरा, कुछ अच्छी डिस्प्ले, कुछ गजब के डिजाइन और कुछ सबसे हेवी बैटरी के साथ आते हैं। ऐसा ही एक फोन Realme की ओर से इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। असल में, Realme अपने Realme Narzo 100x 5G को कब लॉन्च करने वाला है, इसकी अब आधिकारिक जानकारी आ चुकी है। असल में Realme अपने इस फोन को बड़ी बैटरी के साथ 15 जुलाई को लॉन्च करने वाला है। इस फोन में एक 8000mAh की बैटरी होने वाली है। आइए जानते हैं कि फोन में आपको और क्या क्या मिलने वाला है?

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Realme का ये फोन कब लॉन्च होगा?

Realme Narzo 100x 5G को इंडिया के स्मार्टफोन्स बाजार में 15 जुलाई 2026 को एंट्री मिलने वाली है। इस फोन में यूं तो आपको सब कुछ मिल रहा है, लेकिन इसके बाद भी सबकी नजरें इस फोन एकी बैटरी पर ही टिकी हैं, इस फोन में ग्राहकों को 80W की फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ एक 8000mAh की बैटरी मिलने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में आपको इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी मिल रही है।

Realme फोन में ताकत के लिए कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने वाला है, यह एक 5G प्रोसेसर है। इसे 6nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है। इसमें आपको 14GB तक की डाइनैमिक रैम के साथ साथ 256GB तक स्टॉरिज मिलने वाली है। इतना ही नहीं, Realme के इस फोन में आपको बिल्ट इन Gemini Live मिलने वाला है, साथ ही फोन को कंपनी 7.0 UI पर चलने वाली है। इसके साथ कई intelligence features भी दिए जाएँगे।

रियलमी फोन का डिजाइन और कलर ऑप्शन्स

रियलमी अपने इस फोन के डिजाइन के बारे में भी जानकारी दे चुका हिय, इस फोन में रियर पैनल पर आपको तीन कैमरा मिलने वाले हैं, फोन को रियलमी की ओर से ऑरेंज, ब्लैक कलर में लॉन्च किया जा सकता है।

क्या हो सकती है Realme Phone की कीमत

हम जानते हैं और हमने आपको भी जानकारी दी है कि चिप मेमोरी के चक्कर में पूरी इंडस्ट्री इस समय परेशान है। चिप्स के प्राइस बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ना तय है और बहुत से स्मार्टफोन्स ब्रांडस अपने फोन्स के दाम पहले ही बढ़ा चुके हैं। ऐसे में हो सकता है कि Realme की ओर से भी Realme narzo 100x 5G को कुछ ज्यादा ही प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि इस फोन का प्राइस 30000 रुपये से काम हो सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

किन फोन्स से होगा रियलमी फोन का मुकाबला?

हमने रियलमी फोन के स्पेक्स के अलावा आपको इसके प्राइस की भी डिटेल्स दे दी हैं। आइए अब जानते हैं कि आखिर इस फोन की टक्कर बाजार के बाजार में कौन से फोन्स से होने वाली है। असल में, इस प्राइस रेंज में और इस प्राइस के आसपास इस फोन की टक्कर Samsung Galaxy M47 5G, OnePlus N6 5G और Nothing Phone 4b से होने वाली है, इन फोन्स को भी अभी हाल ही में इंडिया के बाजार में लॉन्च किया गया था।

यह भी पढ़ें: सस्ते में मिलने ही बंद हो जाएंगे स्मार्टफोन्स! रिपोर्ट को देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे, किन ग्राहकों पर सीधा असर?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile