Redmi Note 17 Pro Max चीनी कंपनी का पहला फोन होगा जिसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन को हाल ही में जापानी मार्केट में पेश किया गया है। Redmi Note 17 Pro Max अब जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने भी फ़ोन की लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। सोशल मीडिया पर इस फ़ोन का एक टीज़र वीडियो काफी सुर्ख़ियों में है, जिसमें कंपनी ने यह दावा किया है कि Redmi Note 17 Pro Max अब तक का सबसे तगड़ा फ़ोन साबित होने वाला है। चीनी कंपनी के रेडमी ब्रांड के तहत यह पहला ऐसा फ़ोन होगा जिसमें 10,000mAh का बैटरी बैकअप मिलेगा।
Turn your expectations up to MAX.
— Redmi India (@RedmiIndia) September 1, 2026
We’re pushing every boundary to bring you the most unstoppable Note yet.
Are you ready? Stay tuned!
Get Notified: https://t.co/Y0XSzYnjf4 pic.twitter.com/9yD2fHFeLS
Redmi Note 17 Pro Max को पिछले ही महीने जापानी बाजार में JPY 79,980 (भारतीय रुपये में लगभग 47,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। बात करें अगर इस फ़ोन के RAM और स्टोरेज की तो यह फ़ोन 8GB रैम और 512GB स्टोरेज से लैस है। कंपनी ने रेडमी नोट 17 सीरीज़ के सिर्फ स्टैंडर्ड मॉडल को ही भारत में लॉन्च किया है। सम्भावना है कि इसके दोनों प्रो और प्रो मैक्स मॉडल्स अगले महीने तक साथ भारत में लॉन्च किये जाएंगे।
अगर बात करें Redmi Note 17 Pro Max के फीचर्स की तो इसमें आपको 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज़ोल्यूशन 1.5K है और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं बल्कि, इस फ़ोन का डिस्प्ले 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है इसी के साथ इस फ़ोन में आपको डॉल्बी विज़न और HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा।
Redmi Note 17 Pro Max Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर आधारित है। साथ ही, फोन में Google Gemini बेस्ड AI फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फोन के बैक पैनल में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। फ़ोन में 50MP के मेन OIS कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो यह फ़ोन 10,000mAh की बैटरी से लैस है, इस फ़ोन की बैटरी 100W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 25W की रिवर्स वायर्ड फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए रेडमी के इस फ़ोन को IP66 और IP68 रेटिंग प्राप्त हुई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक, जानें Apple के 9 सितंबर के इवेंट में क्या कुछ होगा खास