टेक जगत की सबसे दिग्गज और बड़ी कंपनी Apple में एक ऐतिहासिक युग का समापन तो हुआ है, कुछ ऐसा भी कह रहे हैं कि एक नए युग की शुरुआत भी हुई है। असल में, पूरे 15 वर्षों तक कंपनी का सफल नेतृत्व करने के बाद टिम कुक (Tim Cook) ने आखिरकार एप्पल के CEO पद को छोड़ दिया है। आज यानी 1 सितंबर 2026 से कंपनी के हार्डवेयर इंजीनियरिंग चीफ जॉन टर्नस (John Ternus) ने आधिकारिक तौर पर एप्पल के नए सीईओ के रूप में कमान संभाल ली है।
पद छोड़ने से ठीक एक दिन पहले टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट भी शेयर किया है, इसमें लिखा है कि, “मेरा पद कल बदल जाएगा, लेकिन एप्पल कम्युनिटी के लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा।”
Sending lots of love to the Apple community on my last day as CEO. My title changes tomorrow, but the love I have for the Apple community never will. Thank you for being a constant source of inspiration. My gratitude is endless, and I’m excited for the next chapter!
— Tim Cook (@tim_cook) August 31, 2026
अगस्त 2011 में जब स्टीव जॉब्स ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा था, तब टिम कुक ने एप्पल की बागडोर संभाली थी। उनके 15 साल के कार्यकाल में उन्होंने कुछ बड़े काम किए हैं। इसमें एप्पल की मार्केट वैल्यू $350 बिलियन (2011) से बढ़कर आज $4.5 ट्रिलियन (लगभग ₹375 लाख करोड़) के पार पहुंच चुकी है, इसके पीछे टीम कूक का ही बड़ा हाथ है। इसके अलावा टिम कुक के नेतृत्व में कंपनी ने Apple Watch, AirPods, HomePod और Apple Vision Pro जैसे नए हार्डवेयर आदि भी पेश किए हैं।
Apple Music, Apple TV+, iCloud और Apple Pay जैसी डिजिटल सर्विसेज को खड़ा करके कंपनी की वित्तीय नींव को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचाने का काम भी पूर्व CEO टीम कूक ने ही किया है।
एप्पल के आधिकारिक बयान के अनुसार, टिम कुक कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं। वह अब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन (Executive Chairman) की भूमिका में रहेंगे। इस नई जिम्मेदारी में वह दुनिया भर के नीति निर्माताओं (Policymakers) से बातचीत करने और कंपनी के अहम रणनीतिक व बिजनेस फैसलों में नए नेतृत्व का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
जॉन टर्नस साल 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम में शामिल हुए थे। इसके बाद वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) के पद तक पहुंचे। टर्नस ने उन सभी हार्डवेयर डिवाइसेस के विकास की निगरानी की है जो आज एप्पल के कुल रेवेन्यू का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। इनमें Mac, iPad, AirPods और हालिया iPhone Air शामिल हैं।
इंटेल प्रोसेसर्स से हटाकर मैक कंप्यूटर्स को एप्पल के इन-हाउस M-सीरीज सिलिकॉन चिप्स पर शिफ्ट करने और प्रीमियम ‘Pro’ लाइनअप को दोबारा लोकप्रिय बनाने का बड़ा श्रेय जॉन टर्नस को ही जाता है।
नए सीईओ के रूप में जॉन टर्नस की पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति आगामी 9 सितंबर 2026 को होने वाले एप्पल के स्पेशल लॉन्च इवेंट में देखने को मिलेगी। इस इवेंट में जॉन टर्नस मंच से नई iPhone 18 Pro सीरीज और बहुप्रतीक्षित iPhone Fold को आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo T5x और iQOO Z11x का बढ़ गया प्राइस..अब मिलेंगे 4000 महंगे