भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लगातार बढ़ती कंपोनेंट लागतों और रैम-स्टोरेज की ग्लोबल कमी का असर अब कीमतों पर साफ देखने को मिल रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो (Vivo) और उसके सब-ब्रांड आईकू (iQOO) ने अपने दो बेहद लोकप्रिय मिड-रेंज स्मार्टफोन्स यानि Vivo T5x और iQOO Z11x की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। रिटेल आउटलेट्स को भेजे गए सर्कुलर के अनुसार, यह प्राइस हाइक 1 सितंबर 2026 से हो चुका है। वीवो की आधिकारिक वेबसाइट पर T5x की नई कीमतें अपडेट भी कर दी गई हैं।
दोनों स्मार्टफोन्स एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के साथ आते हैं। इनकी कीमतों में 3,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है:
आइए अब ही फोन्स के नए और पुराने प्राइस को देखते हैं: दोनों ही फोन्स के 6GB RAM + 128GB Storage वाले मॉडल को अब 24,999 रुपये स्थान पर 27,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इसका मतलब है कि प्राइस में 3000 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। वहीं, 8GB RAM + 128GB Storage वाले मॉडल को अब 27,999 रुपये के स्थान पर 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मॉडल के प्राइस में भी 3000 रुपये का प्राइस हाइक हुआ है।
इसके अलावा 8GB RAM + 256GB Storage वाले मॉडल अब 30,999 रुपये के स्थान पर 34,999 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकेगा। इस मॉडल के प्राइस में 4,000 रुपये का इजाफा हुआ है। जानकारी के लिए बता देते हैं कि यह प्राइस हाइक कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर अब इस समय देखा जा सकता है।
कंपनी ने आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो दुनिया भर में चल रही रैम और फ्लैश मेमोरी चिप्स की भारी किल्लत (Memory Shortage) और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत की वजह से कंपनियों को यह कदम उठाना पड़ा है।
दोनों स्मार्टफोन्स में पावरफुल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर, 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप, FHD+ 120Hz डिस्प्ले और मजबूत IP69+ वॉटर व डस्ट प्रोटेक्शन मिलता है। यदि आपकी प्राथमिकता बेहतरीन गेमिंग, स्मूद रोजमर्रा की परफॉर्मेंस और 2 दिन चलने वाली बैटरी लाइफ है, तो यह अभी भी एक सॉलिड ऑप्शन हैं।
हालांकि, 28,000 से 35,000 रुपये के बजट में इन फोन्स में डेडिकेटेड अल्ट्रा-वाइड कैमरा और रिच AMOLED पैनल की कमी खलती है। अगर आप ब्राइट AMOLED स्क्रीन चाहते हैं, तो Redmi Note 17 और वाइड-एंगल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Moto G Max इस बढ़ी हुई कीमत में बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Poco M8x 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना