iPhone 18 Pro से लेकर Foldable iPhone तक, जानें Apple के 9 सितंबर के इवेंट में क्या कुछ होगा खास
9 सितंबर को Apple अपना iPhone इवेंट आयोजित करने जा रहा है।
इस साल Apple ने अपने इस इवेंट को 'सरप्राइज एंड शाइन' का नाम दिया है।
Apple अपने इस इवेंट में कंपनी अपने पॉवरफुल स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज़ को लॉन्च करेगी।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस साल 9 सितंबर को Apple अपना इवेंट आयोजित करने जा रहा है, जिसमें कंपनी अपनी iPhone 18 Pro सीरीज़ और पहले फोल्डेबल iPhone Fold Ultra को लॉन्च करेगी। तीनों ही हैंडसेट में आपको बहुत सारे दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। तो आइये इन सब के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
Surveyइस साल Apple ने अपने इस इवेंट को ‘सरप्राइज एंड शाइन’ का नाम दिया है। इवेंट की तारीख 9 सितंबर होगी। इस जानकारी का ऐलान कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दिया है। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। Apple अपने इस इवेंट में पॉवरफुल स्मार्टफोन iPhone 18 Pro सीरीज़ को लॉन्च करेगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro सीरीज़ के तहत दो दमदार हेंडसेट को लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल होंगे। दोनों ही फ़ोन्स में बहुत ही पॉवरफुल चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी के साथ दोनों फोन्स में अपग्रेड कैमरा और बैटरी बैकअप भी मिलेगा। दोनों ही फोन्स को लेकर अब तक कई सारे लीक्स सामने आ चुके हैं।
इस बार के Apple के इवेंट की सबसे ख़ास लॉन्चिंग Apple की पहली फोल्डेबल सीरीज़ की होगी जिसका नाम iPhone Fold Ultra होगा। जहां सैमसंग, वनप्लस, शाओमी, हुवावे आदि जैसे ब्रांड्स के नाम के बहुत पहले से ही फोल्डेबल फ़ोन्स आते हैं, वहीं iPhone इस साल पहली बार फोल्डेबल सीरीज़ वाले फोन्स की इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाने जा रहा है।
iPhone 18 Pro का डिज़ाइन
मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro का डिज़ाइन iPhone 17 Pro से मिलता जुलता ही है, या यूँ कहलें कि दोनों ही फ़ोन्स में कुछ ज़्यादा अंतर नहीं है। iPhone 18 Pro के बैक पैनल पर दिए जाने वाले कैमरा एलाइनमेंट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, बदलाव सिर्फ बैक पैनल के कैमरा सेंसर में ही होगा।
मिलेगा बड़ी डिस्प्ले का एक्सपीरियंस
iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में इस बार डाइनेमिक आइलैंड के साइज़ को छोटा किया जाएगा, जिससे यूज़र्स को एक बड़ी और शानदार स्क्रीन का फायदा मिलेगा। इस बार iPhone 18 Pro के डिस्प्ले में ज़्यादा बदलाव नज़र आने की उम्मीद नहीं है।
A20 Pro चिपसेट का होगा इस्तेमाल
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों ही स्मार्टफोन्स A20 Pro चिपसेट से लैस होंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर निर्मित किया गया है।
अगर बात करें iPhone Ultra के डिज़ाइन की तो उसे बुक स्टाइल डिज़ाइन में पेश किया जाएगा, ठीक उसी तरह जिस तरह Samsung Galaxy Z Fold 8 को लॉन्च किया गया है। कुछ लीक्स और अफवाहों के मुताबिक आउटर डिस्प्ले का साइज़ 5.3-5.5 इंच दिया जाएगा, वहीं फ़ोन को अनफोल्ड करने के बाद 7.8 इंच का डिस्प्ले मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Redmi 17 5G में मिलेगी 7900mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर, देखें क्या होगी कीमत
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
