Redmi 17 5G में मिलेगी 7500mAh की बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 प्रोसेसर, देखें क्या होगी कीमत
Redmi 17 5G को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi के मोबाइल फोन को लेकर कई लीक सामने आ चुके हैं।
इस फोन में एक 7500mAh की बैटरी और एक बजट प्रोसेसर होने वाला है।
शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी भारतीय मिड-रेंज मार्केट में एक बार फिर से एक बड़ा खेल करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसका नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G इंडिया के बाजार में 3 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले रेडमी इंडिया ने एक आधिकारिक माइक्रोसाइट पर फोन के प्रमुख हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स को सामने रख किया है। नए लीक्स और टीजर्स आदि को देखा जाए तो यह डिवाइस 7,500mAh की दमदार बैटरी, क्वालकॉम के लेटेस्ट 4nm प्रोसेसर और मॉडर्न वीगन लेदर डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, और इसके प्राइस को अगर देखा जाए तो यह लगभग लगभग 25,000 रुपये से कम या इसके आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अभी आधिकारिक तौर पर इसकी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन लॉन्च के आसपास फोन को लेकर जानकारी सामने आ सकती है।
Surveyप्रीमियम डिजाइन और 120Hz की डिस्प्ले
टीजर आदि को देखा जाए तो देखा जा सकता है कि Redmi 17 5G फोन को कंपनी तीन अलग अलग कलर में पेश कर सकती है। Eternal Orange, Absolute Black और Endless Blue कलर में फोन को लॉन्च किया जा सकता है।
इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर सर्कुलर फ्लैश के साथ एक रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल और फ्रंट में स्लिम बेजल्स वाला पंच-होल कटआउट दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो आधिकारिक टीजर 120Hz ब्रांडिंग की ओर इशारा करता है, यानी फोन में 120Hz हाई-रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलेगी जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाएगी।
प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और ऑडियो परफॉर्मेंस
फोन में क्वालकॉम का नया Snapdragon 4 Gen 5 (4nm) प्रोसेसर होने वाला है। इस प्रोसेसर ने AnTuTu v11 बेंचमार्क पर 6,24,021 पॉइंट्स और गीकबेंच 6 पर 976 (सिंगल-कोर) व 2,250 (मल्टी-कोर) का सॉलिड स्कोर हासिल किया है। फोन में LPDDR4X रैम और फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज भी मिल सकती है।
यह डिवाइस Xiaomi HyperOS 3 पर चलने वाला है। इसके अलावा, टीजर्स ऐसे संकेत देते हैं कि इसमें लाउड ऑडियो आउटपुट के लिए 300% वॉल्यूम बूस्ट तकनीक दी जा सकती है।
50MP AI कैमरा और 7,500mAh ‘पावरहाउस’ बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 5G के रियर में डुअल-एआई कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मेन लेंस 50-मेगापिक्सल का होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में यह फोन अपने सेगमेंट के बाकी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने वाला है। फोन में एक 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इस बैटरी को कंपनी 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग से लैस करके लेकर आने वाली है। इतना ही नहीं, फोन में 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है।
संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स
बाजार के जानकारों और लीक्स के अनुसार, Redmi 17 5G को भारतीय बाजार में 25,000 रुपये के अंदर पेश किया जा सकता है, जिससे यह हाल ही में आई Redmi Note 17 सीरीज के ठीक नीचे स्लॉट होगा। लॉन्च के बाद इसकी सीधी टक्कर OnePlus Nord CE सीरीज, Vivo Y-सीरीज और अपने ही सब-ब्रांड Poco के आगामी फोन्स से देखने को मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31t 5G vs Realme 16x 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
