Vivo T5 का इंडिया लॉन्च 2 सितंबर को..लॉन्चिंग से पहले ही देखें संभावित प्राइस, स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

HIGHLIGHTS

Vivo T5 को इंडिया के बाजार में 2 सितंबर को लॉन्च किया जाने वाला है।

Vivo की ओर से इस फोन को लेकर लंबे समय से जानकारी दी जा रही है।

Social Media पर शेयर किए जा रहे टीजर फोन्स के स्पेक्स से पर्दा उठा रहे हैं।

इंडिया के मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में वीवो (Vivo) 2 सितंबर को अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी पहले ही यह आधिकारिक तौर पर कह चुकी है कि T-सीरीज का नया दमदार स्मार्टफोन Vivo T5 कल बाजार में लाया जाने वाला है, इस फोन की लॉन्चिंग दोपहर 12PM पर होना तय हुई है। हालांकि, अभी फोन को लॉन्च होने में कुछ घंटे का समय बचा है, इसी दौरान फ्लिपकार्ट (Flipkart) और वीवो के ऑनलाइन स्टोर पर फोन के मेन स्पेक्स और फीचर की जानकारी सामने आ चुकी है। स्लिम डिजाइन, कर्व्ड AMOLED पैनल और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के कॉम्बिनेशन के साथ आने वाला यह फोन काफी हद तक हालिया iQOO Z11 के जैसा हो सकता है। हालांकि, यह हम केवल स्पेक्स आदि को देखकर कयास लगा रहे हैं।

प्रीमियम पिल-शेप्ड डिजाइन और कलर ऑप्शंस

Vivo T5 में राउंडेड रियर पैनल और स्लीक फ्रेम के साथ हॉरिजॉन्टल पिल-शेप्ड (Pill-shaped) कैमरा मॉड्यूल होने वाला है। इसके अलावा कंपनी फोन को दो कलर्स, Silver Green (पर्ल फिनिश) और Royal Bronze (डार्क टोन फिनिश) में लॉन्च करेगी। फोन को धूल और हाई-प्रेशर वॉटर जेट्स से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स भी मिलने वाली हैं।

1.5K 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.83-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 2,000 निट्स की पीक HBM ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस होने वाला है। यह डिवाइस मीडियाटेक के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर लॉन्च होने वाला है, इसमें OriginOS 6 का सपोर्ट भी आपको मिलेगा। वीवो की ओर से फोन को 3 साल के प्रमुख एंड्रॉइड ओएस अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी पैच देने का भी वादा किया है।

50MP Sony IMX882 OIS कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और एक 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी शूटर दिया गया है। खास बात यह है कि इसका फ्रंट कैमरा और रियर अल्ट्रा-वाइड कैमरा दोनों ही 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सपोर्ट से लैस होने वाले हैं।

7,050mAh की जम्बो बैटरी से लैस होगा फोन


वीवो का दावा है कि T5 अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है जिसमें 7,050mAh की बैटरी मिलने वाली है। इस बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज पर 85 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक या 7.9 घंटे की लगातार गेमिंग करने में फोन को सक्षम बनाती है। कंपनी इसकी बैटरी पर 5 साल की लंबी हेल्थ लाइफस्पैन और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे रही है।

Vivo T5 की संभावित कीमत

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 34,999 रुपये से 49,999 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अगर Vivo T5x की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये के आसपास और Vivo T5 Pro की कीमत 41,999 रुपये के आसपास है तो जाहिर है कि Vivo T5 की शुरुआती कीमत कंपनी 34,999 रुपये से 37,999 रुपये के आसपास रख सकती है? हालांकि, अभी के लिए यह केवल अनुमान है, प्राइस की असल जानकारी ग्राहकों को ईवेंट के दिन यानि 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे के कुछ समय बाद मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें: Philips S7221 5G vs Vivo Y31T 5G: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :