अगर आप Airtel का SIM इस्तेमाल करते हैं और हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर 200 रुपये से कम खर्च करने की इच्छा रखते हैं तो आपके पास कंपनी की ओर से कुछ ऑप्शन दिए गए हैं। इन ऑप्शन को आप अपने अगले रिचार्ज प्लांस के तौर पर इस्तेमाल में ले सकते हैं। असल में, कंपनी के 185 रुपये और 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत में सिर्फ 14 रुपये का अंतर है, लेकिन इस प्राइस अंतर के अलावा दोनों ही प्लांस में मिलने वाले बेनेफिट कैसे आज हम इसके बारे में ही चर्चा करने वाले हैं। एक प्लान सिर्फ कॉलिंग और SMS बेनेफिट से लैस है, जबकि दूसरे प्लान में कुछ डेटा भी मिल जाता है। ऐसे में कौन-सा रिचार्ज आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा? आइए जानते-समझते हैं।
Airtel का 185 रुपये वाला वॉयस-ओनली प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में कुल 300 SMS और मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी ग्राहकों को मिल जाती है। हालांकि, इस प्लान में आपको डेटा का लाभ नहीं मिलता है। इस प्लान का रोजाना खर्च करीब 6.61 रुपये है।
अगर आप कॉलिंग के साथ थोड़ा इंटरनेट भी इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको 199 रुपये वाले प्लान को खरीदना चाहिए। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। हालांकि, इसके साथ पूरे 28 दिनों के लिए कुल 2GB डेटा और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान में 12 महीने का Airtel Express Premium सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है, इसका अलग से प्राइस 4000 रुपये के आसपास है। इसके अलावा Airtel Safe Network, Xstream Play और HelloTunes जैसे बेनिफिट्स भी इस प्लान का हिस्सा हैं।
दोनों प्लान के बीच सबसे बड़ा अंतर इंटरनेट डेटा और SMS का है। 185 रुपये वाला रिचार्ज उन ग्राहकों के लिए उपयोगी है, जिन्हें सिर्फ कॉलिंग चाहिए होती है। वहीं, 199 रुपये में 14 रुपये अतिरिक्त देकर कुल 2GB डेटा, रोज 100 SMS के लाभ के अलावा अन्य कई बेनेफिट भी मिल जाते हैं।
यह भी पढ़ें: BSNL vs Jio: सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? जानें आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट