Drishyam 3 OTT Release Update: दृश्यम जैसा जामफाड़ सस्पेंस चाहिए तो ये 5 फिल्में जरूर देखें, आखिर वाली रोंगटे खड़े कर देगी

By

अजय देवगन की Drishyam 3: The Conclusion ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों को ऐसी कहानियां खूब पसंद आती हैं, जिनका असली खेल क्लाइमैक्स में खुलता है। कुछ समय पहले ही रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में करोड़ों की कमाई की है। अब यह फिल्म OTT पर कब रिलीज की जाने वाली है, इसे लेकर चर्चाएँ गर्म होने लगी हैं। जानकारी सामने आ चुकी है कि फिल्म को Netflix पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। लेकिन अभी तक के लिए यह सामने नहीं आया है कि इसकी रिलीज डेट क्या होने वाली है। अगर आंकड़ों को देखा जाए तो 45-60 दिन के बाद फिल्म OTT पर दस्तक देती है। ऐसे में हो सकता है कि नवंबर महीने के बीच में इस फिल्म को OTT Release किया जाए। अगर आपको Drishyam 3 पसंद आई है तो आपको OTT पर आने से पहले इन दूसरी फिल्मों और वेब सीरीज को देख लेना चाहिए।

OTT पर मौजूद इन जबरदस्त थ्रिलर फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर रख लें। इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्में और विजय सेतुपति की तमिल थ्रिलर ‘महाराजा’ शामिल है।

Kahaani (2012)

OTT: Amazon Prime Video

विद्या बालन की ‘कहानी’ उन फिल्मों में से है, जिन्हें दूसरी बार देखने पर भी कुछ नया समझ आता है। फिल्म में विद्या बागची अपने लापता पति को खोजने कोलकाता पहुंचती है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, एक साधारण तलाश बड़ी मिस्ट्री बन जाती है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परमब्रत चटर्जी भी हैं।

Andhadhun (2018)

OTT: Amazon Prime Video और JioHotstar

आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ में एक पियानो प्लेयर की कहानी दिखाई गई है, जो खुद को दृष्टिहीन बताता है। लेकिन एक हत्या से जुड़ी घटना उसकी जिंदगी उलट देती है। तब्बू और राधिका आप्टे की इस फिल्म में इतने ट्विस्ट हैं कि आप बार-बार अपने ही अंदाजे बदलने लगेंगे।

A Wednesday (2008)

OTT: Amazon Prime Video और JioHotstar

नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर की यह फिल्म सिर्फ 103 मिनट में जबरदस्त तनाव पैदा करती है। कहानी एक अनजान शख्स के फोन कॉल से शुरू होती है, जो मुंबई में बम धमाकों की धमकी देता है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर वह चाहता क्या है?

Ittefaq (2017)

OTT: Netflix

सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की ‘इत्तेफाक’ में दो हत्याओं की जांच होती है। दोनों मुख्य संदिग्ध उस रात की बिल्कुल अलग कहानी सुनाते हैं। अक्षय खन्ना पुलिस अधिकारी के किरदार में सच तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। फिल्म आखिर तक आपको सोचने पर मजबूर करती है।

Raat Akeli Hai (2020)

OTT: Netflix

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘रात अकेली है’ में एक जमींदार की हत्या हो जाती है। इंस्पेक्टर जटिल यादव जांच शुरू करता है, लेकिन परिवार के हर सदस्य के पास कुछ न कुछ छिपाने के लिए है। राधिका आप्टे भी इस मिस्ट्री थ्रिलर में अहम भूमिका निभाती हैं।

Maharaja (2024)

OTT: Netflix

विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ इस लिस्ट की इकलौती तमिल फिल्म है, लेकिन सस्पेंस के मामले में इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी ‘लक्ष्मी’ के चोरी होने की शिकायत करता है। पुलिस भी उलझ जाती है कि आखिर वह किसकी तलाश कर रहा है।

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई छिपे हुए राज सामने आते हैं। इसका क्लाइमैक्स फिल्म की शुरुआती घटनाओं को एक बिल्कुल अलग नजरिए से देखने पर मजबूर कर देता है।

यह भी पढ़ें: भरपूर कॉमेडी और ड्रामा का ओवरडोज़, फैमिली के साथ OTT पर देखने के लिए बेस्ट हैं ये 7 फिल्में

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By