BSNL vs Jio: सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? जानें आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

BSNL vs Jio: सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? जानें आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट

BSNL vs Jio Recharge Plan: भारत में सस्ते रिचार्ज की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए BSNL और Jio दोनों ही दमदार ऑप्शंस हैं। कीमत के मामले में BSNL को आमतौर पर ज्यादा किफायती माना जाता है, जबकि नेटवर्क क्वालिटी और सर्विस के लिहाज से Jio को बढ़त मिलती है। ऐसे में अगर आप मोबाइल डेटा के बजाय सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो दोनों कंपनियों के पास वॉइस-ओनली प्लान्स मौजूद हैं। लेकिन किसके प्लान्स बेहतर हैं यह जानने के लिए उनकी तुलना करना जरूरी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

BSNL के पास 439 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है, जबकि Jio 448 रुपये में वॉइस-ओनली रिचार्ज ऑफर करता है। दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, लेकिन वैलिडिटी, SMS और अतिरिक्त सुविधाओं में अंतर है। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा प्लान बेहतर हो सकता है।

BSNL का 439 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

BSNL के 439 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की सर्विस वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 300 SMS का फायदा शामिल है। 90 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से इस प्लान का खर्च औसतन करीब 146 रुपये प्रति माह पड़ता है। इस वजह से यह बजट का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प बन सकता है।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ टेलीकॉम सर्किल में इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों के बजाय 80 दिन हो सकती है। इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने क्षेत्र में लागू शर्तें जरूर चेक कर लें।

Jio का 448 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio के 448 रुपये वाले वॉइस-ओनली प्लान के बेसिक बेनिफिट्स में 84 दिन की सर्विस वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 1,000 SMS शामिल हैं। इसके साथ ही इस प्लान में JioTV और JioAICloud ऐप सब्सक्रिप्शन जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती है।

कौन-सा प्लान है बेहतर?

दोनों प्लान्स की कीमत में सिर्फ 9 रुपये का अंतर है और इनकी वैलिडिटी भी बहुत ज्यादा अलग नहीं है। BSNL का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी देता है, जबकि Jio के 448 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की सर्विस मिलती है। अगर सिर्फ कीमत और वैलिडिटी देखें, तो BSNL का प्लान ज्यादा किफायती नजर आता है। वहीं, SMS की संख्या और अतिरिक्त ऐप सब्सक्रिप्शन के मामले में Jio आगे है।

नेटवर्क क्वालिटी भी प्लान चुनते समय अहम भूमिका निभाते हैं। Jio का 4G नेटवर्क देशभर में उपलब्ध है और कंपनी व्यापक कवरेज प्रदान करती है। इसी वजह से नेटवर्क और कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए 448 रुपये वाला Jio प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है। दूसरी ओर, अगर आपके इलाके में BSNL का नेटवर्क मजबूत है और आपको केवल कॉलिंग के लिए रिचार्ज चाहिए, तो 439 रुपये वाला BSNL प्लान भी अच्छा ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: कम बजट में चाहिए प्रोफेशनल जैसी फोटोग्राफी? Vivo T5x समेत ये 30 हज़ार से कम वाले 5 स्मार्टफोन रहेंगे बेस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile