कम बजट में चाहिए प्रोफेशनल जैसी फोटोग्राफी? Vivo T5x समेत ये 30 हज़ार से कम वाले 5 स्मार्टफोन रहेंगे बेस्ट

कम बजट में चाहिए प्रोफेशनल जैसी फोटोग्राफी? Vivo T5x समेत ये 30 हज़ार से कम वाले 5 स्मार्टफोन रहेंगे बेस्ट

अगर आपका बजट 30 हज़ार रुपये है और आप 30 हज़ार के बजट सेगमेंट में कोई दमदार कैमरे फीचर्स वाला फ़ोन खरीदना चाहते हैं, तो आज का हमारा ये आर्टिकल आपके लिए ही है। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए दमदार कैमरे फीचर्स वाले फ़ोन की एक लिस्ट लेकर आए हैं। इस लिस्ट में हमने Vivo से लेकर रेडमी, सैमसंग और वनप्लस तक के स्मार्टफोन्स को कवर किया है। ये सभी स्मार्टफोन्स 30,000 रुपये से भी काम केएम में उपलब्ध हैं। हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें की आप इन स्मार्टफोन्स को अमेज़न पर चल रही सेल के दौरान और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5x 5G (27,999)

Vivo T5x 5G Phone get price discount offers under 30000 on Flipkart deal

लिस्टका हमरा सबसे पहला फ़ोन vivo T5x 5G है। इस फ़ोन में 6.76 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये फ़ोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 7200mAh बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।

Redmi Note 17 5G (27,999)

लिस्ट में हमारा अगला फोन Redmi Note 17 5G है। इस फोन में 6.99 इंच का ट्रू कलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म पर चलता है। वहीं ये फ़ोन 8,000mAh की बैटरी से लैस है। ये फोन HyperOS 3 पर चलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP (f/1.8) का मेन रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo T4 Pro 5G (25,999)

Vivo T4 Pro 5G में 6.77-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP का सोनी मेन कैमरा दिया गया है,ये एक पेरिस्कोप लेंस है जो 100x तक डिजिटल ज़ूम कर सकता है वहीं तीसरा कैमरा 2MP का बोकेह सेंसर है। इस फ़ोन के फ्रंट कैमरे में 32MP का सेंसर है।

OnePlus Nord CE6 Lite (25,999)

oneplus latest 5g phone OnePlus Nord CE6 Lite first sale started with big deals

OnePlus Nord CE6 Lite में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गयी है। ये फ़ोन मीडियाटेक डाईमेन्सिटी 7400 प्रोसेस्सर से लैस है। साथी ही इस फ़ोन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कैपेसिटी और 4K मोशन फोटो के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। सामने की तरफ, इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है।

Samsung Galaxy A17 5G (27,999)

Samsung Galaxy A17

Samsung Galaxy A17 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। ये फ़ोन सैमसंग Exynos 1330 प्रोसेसर पर चलता है। इस फ़ोन में 25W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें OIS के साथ 50MP का “नो शेक” प्राइमरी लेंस दिया गया है, साथ ही इसमें 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पार्टी लवर्स की निकल पड़ी! Amazon Sale में धुआंधार छूट में मिल रहे ये Bluetooth Speakers, दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट


Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile