Motorola के धाकड़ फोन का क्या होगा इंडिया प्राइस.. क्या बस अमीरों के लिए आ रहा ये फोन?

HIGHLIGHTS

Motorola Signature 27 का इंडिया प्राइस सामने आया है।

ऑनलाइन बाजार में इस फोन को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है?

मोटोरोला के इस फोन को क्या केवल अमीर लोग ही खरीद पाएंगे?

Motorola अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 को भारत में लॉन्च जल्द ही लॉन्च करने की तैयाती कर रहा है। कंपनी ने इंडिया में इस फोन के लॉन्च को लेकर आ रही जानकारी की भी पुष्टि कर दी है। हालांकि, अभी के लिए इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च से पहले ही यह फोन किस प्राइस में इंडिया के बाजार में लॉन्च होने वाला है, इसकी डिटेल्स आ चुकी हैं। मतलब साफ है कि फोन का इंडिया प्राइस लॉन्च से पहले ही सामने आ चुका है। इस फोन में 200MP का कैमरा सेटअप और 7 साल के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने वाला है। आइए जानते हैं कि इंडिया के बाजार में इस फोन को किस प्राइस में खरीदा जा सकता है।

Motorola Signature 27 की भारत में क्या होगी कीमत?

टिप्स्टर Abhishek Yadav की मानें तो Motorola अपने Motorola Signature 27 को इंडिया के बाजार में 70,000 से 80,000 रुपये के बीच के प्राइस में इंडिया में लॉन्च कर सकता है। अगर कंपनी इस प्राइस रेंज में फोन लॉन्च को लॉन्च करती है, तो यह फोन जाहिर तौर पर कई अन्य फोन्स जो पहले से ही बाजार में मौजूद हैं को कड़ी टक्कर देने वाला है। हालांकि, यह अभी केवल अनुमानित कीमत मात्र है, असल कीमत फोन के लॉन्च के समय ही सामने आने वाली है। आइए अब फोन के स्पेक्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

200MP कैमरे के साथ मिलेंगे गजब के फीचर

Motorola Signature 27 में 50MP Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में AI बेस्ड Video Enhancement Engine के साथ आएगा। यह फीचर वीडियो रिकॉर्डिंग से पहले और उसके दौरान सीन को एनालाइज करके कलर टोन को ऑटोमैटिक एडजस्ट करने की क्षमता के साथ आने वाला है।

Snapdragon का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होगा फोन की ताकत

Motorola Signature 27 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने वाला है, यह Qualcomm का अभी तक का सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर होने वाला है। फोन में एडवांस ऑन-डिवाइस AI फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं, जो जो कैमरा, गेमिंग और दूसरे कामों को करने में मदद करेंगे और इन्हें आसान बनाने वाले हैं।

सात साल के अपडेट्स और GrapheneOS सपोर्ट से लैस होगा फोन

Motorola ने इस फोन के लिए सात साल के OS अपग्रेड्स देने की पुष्टि कंपनी की ओर से की जा चुकी है। रिपोर्ट में GrapheneOS सपोर्ट मिलने की भी बात सामने आ रही है। यह प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर फोकस करने वाला ओपन-सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। Motorola ने India Mobile Congress में फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर जानकारी दी थी, लेकिन अभी के लिए इसकी लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठा है।

यह भी पढ़ें: फोन खो जाने पर Vi देगा 25,000 रुपये? देखें क्या है, ये ऑफर और किन लोगों को मिलेगा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :